The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • britain: People are traveling without pants in London subway and metro train

ट्रेन में आदमी-औरत चड्डी में घूमने लगे, वजह हैरान कर देगी

ऊपर कोट-टाई, नीचे केवल चड्डी

Advertisement
pic
10 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 10 जनवरी 2023, 08:01 PM IST)
people during event london metro pant less people
लंदन के सब-वे और मेट्रो में बिना पैंट के ऑफिस जाते लोग (फोट: ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

लंदन(London) की सब-वे ट्रेनों (Subway trains) में सफर करते हुए लोगों की अजीबों-गरीब फोटो वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में अजीब बात ये है कि लोग बिना पैंट (Pant) के सफर कर रहे हैं. बाकी सब पहना हुआ है, कोट, शर्ट, जूते, मोजे, अंडरवियर (Underwear) सिर्फ पैंट ही गायब है. और ये करने वाले एक या दो लोग नहीं, संख्या सैकड़ों में है. आइए जानते हैं अखिर किस लिए लोगों ने अपनी पैंट का बहिष्कार कर दिया है?

इवेंट के दौरान सफर करते लोग(फोटो: इंडिया टुडे)
ये प्रथा है भाई?

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रथा को नाम दिया गया है 'नो ट्रॉउज़र्स ट्यूब राइड' (No Underwear Tube Ride). इसकी शुरुआत हुई थी आज से करीब 20 साल पहले अमेरिका के न्यूयॉर्क (New York) शहर में. शुरुआत करने वाले कॉमिक परफॉर्मेंस ग्रुप इम्प्रोव एवरीव्हेयर (Improv Everywhere) का कहना है कि ये प्रथा बस एक मजाक के तौर पर शुरु की गई थी. जिसमें सिर्फ सात लोग शामिल थे. सातों लोग सात मेट्रो स्टॉप्स पर चढ़े और ऐसा नाटक किया की जैसे एक-दूसरे को देखा ही न हो. उसके बाद ये वाक्या काफी चर्चा में आया. और तब से ही लंदन, जर्मनी, फ्रांस, आस्ट्रेलिया, रोमानिया समेत दुनियाभर में 60 से ज्यादा शहरों में ये चलन शुरू हो गया. हालांकि पिछले दो साल से कोविड के चलते ये नहीं हुआ. मगर इस साल लंदन की स्टिफ अपर लिप सोसाइटी (Stiff Upper lip society) ने इसका आयोजन करवाया. लंदन में ये 12वीं बार आयोजित किया जा रहा है.

‘नो ट्रॉउज़र्स ट्यूब राइड’ के दौरान लंदन का सबवे (फोटो: रॉयटर्स)

इस इवेंट की फोटो शेयर करते हुए राबर्टो नाम के ट्विटर यूजर ने एक ट्विट किया. 

चड्डी पहनने के नियम भी हैं

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें भाग लेने के लिए सिर्फ दो नियम लागू होते हैं. पहला सब-वे में आपके पैंट न पहनने की सहमति. दूसरा नियम ये कि इवेंट में भाग लेते वक्त चेहरे पर कोई भी भाव न हो यानी एक्सप्रेशन लेस चेहरा, एकदम ब्लैंक जैसे पैंट न पहनने का चलन एकदम आम हो.

(ये खबर हमारे साथी आर्यन ने लिखी है)

वीडियो: तो क्या अंबानी भारत छोड़ लंदन में बस जाएंगे?

Advertisement

Advertisement

()