जब मैं करीब चौथी या पांचवीं क्लास में था. तब गांव में देखता था कि हमारे यहांमुसलमान बिरादरी में दूल्हा अपनी दुल्हन का चेहरा सुहाग वाली रात में देखता था. तबबालक मन में ख्याल आता था कि अगर दुल्हन बदल दी जाए, तो क्या होगा. कुछ पता भी नचलेगा. क्योंकि दूल्हे को तो दुल्हन दिखाई ही नहीं जाती. तो ऐसा तो मैं नहीं देखपाया. लेकिन आज खबर बड़ी ही गज़ब है. 24 साल की लड़की. उसने अपनी पसंद से शादी की. वोभी 68 साल के आदमी से. जो लॉटरी जीतके अमीर आदमी बना था. मगर तीन महीने बाद जो बातपता चली, उसे जानकर उन दोनों के होश फाख्ता हो गए. खबर ये थी कि दूल्हा-दुल्हन आपसमें रिश्तेदार हैं, वो भी दादा-पोती का रिश्ता है दोनों का. लगा न आपको भी झटका. तोये हुआ कैसे जान लो. गोल्डन बीच, मियामी के रहने वाले हैं दूल्हा-दुल्हन. पहचानछिपाए रखते हुए दोनों ने एक वेबसाइट को अपनी कहानी बताई. 68 साल के दूल्हे की पहलीबीवी जो दुल्हन की दादी थीं, वो अपने बच्चों को लेकर अलग हो गई थीं. और एक गुमनामजगह रहने लगी थीं. दूल्हे ने अपनी बीवी और बच्चों को ढूंढ़ने की कोशिश की. हद ये थीकि उन्हें ढूंढ़ने के लिए दूल्हे ने प्राइवेट जासूसों की भी मदद ली, मगर उन्हेंबीवी-बच्चे नहीं मिले. इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली. दोनों के कई बच्चे हुए.मगर किस्मत बड़ी कमीनी निकली. 2009 में दूसरी बीवी ने भी तलाक ले लिया. और वो अकेलेरह गए. लेकिन इस बार किस्मत चमकी और कई लाख डॉलर की लॉटरी हाथ लगी. आदमी अमीर तो बनगया, लेकिन कोई हमसफर नहीं था. उसने 2015 में फिर से शादी करने का फैसला किया. उसनेशादी वाली वेबसाइट पर लड़की तलाशनी शुरू की. दूल्हा-दुल्हन ने वेबसाइट पर एक दूसरेका प्रोफाइल खंगाल लिया, फिर दोनों की मुलाकात हुई. दुल्हन ने बताया कि वो अपने घरवालों से कई सालों से नहीं मिली है. उसका बाप उसे घर से निकाल चुका है. दोनों मेंगहरी मोहब्बत हुई. फिर शादी कर ली. शादी के तीन महीने बाद ही सच सामने आ गया. वो भीतब जब दुल्हन ने अपनी ससुराल में फैमिली एल्बम देखा. दुल्हन ने उन तस्वीरों मेंअपने पिता को पहचान लिया. तब दुल्हे ने बताया ये तो उसका बेटा है, जिसको लेकर उसकीमां गायब हो गई थी. जब दोनों को ये बात पता चली कि दोनों सगे दादा-पोती हैं, तोदोनों दुखी हो गए, लेकिन अलग होने का फैसला नहीं किया. दोनों का कहना था कि उनकाआपस का ताल्लुक बहुत मज़बूत है. इस वजह से वो दोनों अलग नहीं हो सकते. वहीं दूल्हेका कहना था कि वो पहले ही दो दुल्हन खो चुका है अब तीसरी दुल्हन से जुदा नहीं होनाचाहता.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ेंDJ वाले बाबू की वजह से पड़ोस के लड़के को मिली दुल्हनहिंदू भाइयों-बहनों, जागने का वक्त आ गया है