देहरादून के बागेश्वर में एक टीचर ने एक दलित आदमी का गला काट दिया. क्योंकि उसदलित ने गुरु जी के गेहूं को छू लिया था. पुलिस ने मास्टर जी को अरेस्ट कर लियाहै. बागेश्वर के कांडा इलाके में है भेटा गांव. सरकारी स्कूल के एक मास्टर जी है.नाम ललित कर्नाटक. गुरुवार को उनके घर में आटा खत्म हो गया था. तो मास्टरनी जी नेगेहूं का बोरा उनको थमाकर भेज दिया आटा चक्की मील पर. मास्टर साब गेहूं से भराबोरिया लेकर उसे पिसवाने चले आए कुंदन सिंह भंडारी की चक्की में. जहां पहले से फकीरराम का बिटवा सोहन राम मौजूद था. उसे वहां देखकर गुरुजी गरमा गए. उन्होंने सोहन कोकहा कि उसके होने से उनका गेहूं अपवित्र हो जाएगा. इससे सोहन आहत हो गया. उसनेगेहूं छू लिए और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. और खूब कहासुनी भी हुई. पता नहींमास्टर जी हसिया लेकर आटा पिसवाने क्या करने गए थे. सोहन जैसे ही बोरी का मुंहबांधने के लिए झुका, मास्टर साब ने सबके सामने ही खच्च से हसिया सोहन के गर्दन परचला दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. कुंदन की आटा चक्की मील पर जितने भीलोग थे सब गुरु जी के इस हरकत से सकते में आ गए. फिर लोगों ने पुलिस को इसकी खबरदी. पुलिस आई और मास्टर को उठा ले गई अपने साथ. साथ ही सोहन की लाश को पोस्टमार्टमके लिए रवाना कर दिया. सोहन के चाचा रमेश राम ने ललित कर्नाटक, उसके पप्पा घनश्यामकर्नाटक और भाई आनंद कर्नाटक के खिलाफ रपट लिखवा दी है. पुलिस ने आईपीसी औरएसटी/एससी के तहत केस दर्ज किया है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़े...अगर पकड़ा नहीं जाता तो आधी दिल्ली बेच देता ये आदमीAAP नेता का सेक्स स्कैंडल बताकर शेयर की जा रही हैं ये फोटोकानून हो गया है गुल, फिर भी पुलिस किए जा रही है जेल फुलये है अखिलेश यादव का सबसे धुरंधर इलैक्ट्रिक पुलिसवाला