The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Brahman leave india casteist slogans written on JNU campus walls

JNU की दीवारों पर लिख दिए 'ब्राह्मण भारत छोड़ो' जैसे नारे? बवाल कट गया

'ब्राह्मणों कैंपस खाली करो', 'यहां खून-खराबा होगा', 'वापस शाखा में जाओ' जैसे नारे भी लिखे गए हैं.

Advertisement
 Casteist genocidal Slogans written on JNU campus walls
JNU की दीवारों पर लिखे गए जातिवादी नारे
pic
ज्योति जोशी
2 दिसंबर 2022 (अपडेटेड: 2 दिसंबर 2022, 01:16 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक और विवाद में आता दिख रहा है. खबरे हैं कि JNU की दीवारों पर 'लाल रंग से' ब्राह्मण विरोधी नारे लिखे दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी के दूसरे और तीसरे फ्लोर की दीवारों पर 'ब्राह्मण गो बैक' जैसे नारे लिखे गए हैं (Casteist Slogans in JNU). इसके अलावा वैश्य समुदाय को लेकर भी कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. नारे ना सिर्फ क्लास रूम के बाहर बनी दीवारों पर बल्कि कई फैकल्टी के दरवाजों पर भी लिखे हैं. 

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन नारों को लेकर आपत्ति जताई गई है, उनमें 'ब्राह्मणों कैंपस खाली करो', 'यहां खून-खराबा होगा', 'ब्राह्मण भारत छोड़ो' जैसे नारे शामिल हैं. मामले पर खूब बवाल हो रहा है. अब इसे लेकर JNU की वाइस चांसलर शांतिश्री धुलिपुड़ी ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा है,

Image embed

इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता और सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने अंजान व्यक्तियों के खिलाफ IPC की धारा 153ए और बी, 505,506 और 34 के तहत शिकायत दर्ज कराई है. बीजेपी के छात्र संगठन ABVP ने भी जेएनयू प्रशासन से एक्शन की मांग की है. उसका आरोप है कि वामपंथी विचारधारा वाले छात्रों की तरफ से ये काम किया गया है. ABVP ने कहा कि भावनाओं को भड़काने के लिए दीवारों पर इस तरह के नारे लिख दिए गए हैं.

इंडिया टुडे/आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक छात्र संगठन के अध्यक्ष रोहित कुमार ने एक बयान में कहा,

Image embed

हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि दीवारों पर ये आपत्तिजनक नारे किसने लिखे हैं. जेएनयू छात्र संगठन की तरफ से इस पर कोई बयान या सफाई अभी तक नहीं दी गई है. 

देखें वीडियो- JNU में फेलोशिप पर भड़के ABVP छात्र कैंपस के गार्ड्स से भिड़े

Advertisement

Advertisement

()