The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • boys did khatiya dance in a viral video

नागिन डांस के बाद आया खटिया डांस, शादी में लड़के ऐसे नाचे कि वीडियो वायरल हो गया!

लाखों बार देखा गया वीडियो

Advertisement
pic
31 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 31 जनवरी 2023, 04:12 PM IST)
Khatiya Dance Video Viral
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

शादियों का सीजन चल रहा है. लोग शादियों के मजे ले रहे हैं और सर्दी उनके मजे ले रही है. शादियों से डांस के कई वीडियोज (Wedding Dance Viral Videos) सामने आए हैं. कोई बाप अपने बेटे की शादी में डांस कर रहा है तो कोई अपने भतीजे की शादी में स्टेज पर आग लगा रहा है. हाल ही में हमने आपको एक वीडियो दिखाया था जिसमें एक पिता ने अपने बेटे की शादी में 'बदतमीज दिल' पर शानदार डांस किया था. इसका वीडियो काफी देखा गया था. अगर आपने वो वीडियो मिस कर दिया हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. वैसे भी शादियों में जनरेटर पर नाच लेते हैं, कभी मुर्गा डांस करते हैं तो कभी नागिन.

अब ऐसे ही एक अजीबो-गरीब डांस का लेटेस्ट वीडियो काफी देखा जा रहा है. इस वीडियो में कुछ लोग मिलकर कोई आम डांस नहीं बल्कि खटिया डांस कर रहे हैं. तीन-चार लड़के खटिया के आसपास नाच रहे हैं और एक लड़का खटिया पर बैठकर उसे बीट के साथ-साथ आगे पीछे कर रहा है. ये डांसिंग स्टाइल अपने आप में हटके है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस वायरल वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

हालांकि वीडियो कब का और कहां का है, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन लोग इसे पाकिस्तान का बता रहे हैं. लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. लोग कह रहे हैं कि हमने तो ये खटिया डांस पहली बार देखा है.' किसी ने कहा कि ऐसे डांसिंग स्टाइल केवल पड़ोसी मुल्क में ही देखने को मिलते हैं.' एक यूजर ने लिखा कि वीडियो में ये डांस आसान लग रहा है. असल में ये कठिन काम है.' लोगों को तो इस वीडियो पर मौज आ गई है और वे इसे लेकर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: 'पठान' के वीडियोज को फेक बोल कमाई को PR बताने वालों को ये बात चुभेगी

Advertisement

Advertisement

()