अक्षय कुमार के ऐड में लोगों को ऐसा क्या दिख गया कि 'बायकॉट निरमा' ट्रेंड करने लगा?
ये तो ऐड करते वक्त अक्षय कुमार ने भी नहीं सोचा होगा.

8 जनवरी को सुबह से ट्विटर पर 'बायकॉट निरमा' (#BoycottNirma) ट्रेंड कर रहा है. 'निरमा' डिटर्जेंट का एक ब्रांड है. जिसका एक विज्ञापन अक्षय कुमार ने हाल ही में किया था. अभी तक जो समझ आया है, उससे लग रहा है कि 'निरमा' को बायकॉट करने की वजह विज्ञापन है. अक्षय कुमार नहीं. इस ब्रांड के विरोध में सुबह से हजारों ट्वीट आ चुके हैं.
पहले वो ऐड ही देख लीजिए:
क्या है ऐड
ऐड में अक्षय कुमार मराठा योद्धा बने हैं. जो युद्ध जीतकर वापस आते हैं. महल की महारानियां उनका स्वागत करती हैं. लेकिन तभी उन्हें योद्धाओं के गंदे कपड़े दिखते हैं और वो कहती हैं कि ये उन्हें ही धोने पड़ेंगे. तभी अक्षय कुमार का डायलॉग आता है. वो कहते हैं- 'महाराज की सेना दुश्मनों को धोना जानती है और अपने कपड़े भी. अगले कुछ सीन्स में अक्षय और बाकी आर्टिस्ट नाचते हुए कपड़े धोते नजर आते हैं. वो प्रोडक्ट की तारीफ में कुछ और डायलॉग्स बोलते हैं और कुछ ग्राफिक्स के बाद ऐड खत्म हो जाता है.
बवाल क्यों हो रहा है
'निरमा' का विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि इस विज्ञापन के जरिये कंपनी ने मराठा योद्धाओं की छवि खराब की है. उनका मजाक बनाया है. यूजर्स अपने ट्वीट में लिख रहे हैं कि मराठा योद्धाओं ने जान देकर स्वराज्य बचाया है. वो इस तरह नाचा नहीं करते थे. कुछ लोगों का कहना है कि कैची ऐड बनाने के चक्कर में 'निरमा' ने संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया है. लोग यहां तक लिख रहे हैं कि घर-घर में इस्तेमाल होने वाले 'निरमा' को इस गलती के लिए सबक सिखाया जाएगा. इसे बायकॉट करके.
बाकी क्या चल रहा है, वो आप खुद यहां देख सकते हैं:
मावळ्यांच्या वेशभूषेची निरम्याच्या जाहिरातीत खिल्ली उडवण्यात आली आहे लाखो मावळ्यांच्या अभिषेकाने हा महाराष्ट्र घडला आहे हे अक्षय कुमार विसरला का.😡 कारवाई झाली पाहिजे@akshaykumar#ApologizeNirma#ApologizeAkshay#जाहीर_निषेध@YuvrajSambhaji @CMOMaharashtra @DGPMaharashtra pic.twitter.com/i3iJfTXTJJ
— NCP Satara (@NcpSatara) January 6, 2020
#BoycottNirma 😑 For advertisement Nirma has did insult of great Maratha Warriors and is Nirma know value of Warriors sacrifice ??? I m with @HinduJagrutiOrg demands that, -Nirma Limited and Akshay Kumar should apologies publicly -Withdraw the advertisement from all media pic.twitter.com/KrnNDLXQJN — Ravichandra B M (@RavichandraBM7) January 8, 2020
People trending #BoycottNirma on this ad is perfect example of we have degenerated into an outrage-craving netizens. A new outrage every morning. WTH? pic.twitter.com/9sCyW7Ncmu
— 🎸 GuitarBollywood.com (@GuitarBollywood) January 8, 2020
@akshaykumar @Nirma_ltd stop Nirma ad immediately. #ApologizeNirma #ApologizeAkshay pic.twitter.com/e2XL8F7em4 — Mauli (@Mauli6510) January 5, 2020
#BoycottNirma Maratha soldiers are the pride of the Nation!Nirma has no right to ridiculate them. We are demanding apology from Nirma and Akshay kumar pic.twitter.com/1th56ZPuvY
— Govind Chodankar (@1pharma8) January 8, 2020
#BoycottNirma We are demanding Nirma to withdraw the offensive advertisement in which the great Maratha soldiers shown wrongly, they have made use of our brave Maratha Soldiers to sell their product and tender an unconditional apology immediately ! pic.twitter.com/pzu305bHJC pic.twitter.com/4Y7wKki53t — Kshama gupta (@kshamagupta12) January 8, 2020
#BoycottNirma In advt of Nirma Washing Powder, Akshay Kumar is shown as a King of Maratha soldiers, all in soiled clothes. The womenfolk are annoyed with the state of the clothes. To which Akshay Kumar retorts ”the King’s army can wash clothes as well as it can thrash the enemy!” pic.twitter.com/Zxu2mVFmFx
— Manasi Joshi (@ManasiJ58007321) January 8, 2020
ट्विटर पर मामला एकदम गरम है. लेकिन 'निरमा' ने इस कॉन्ट्रोवर्सी पर कुछ नहीं कहा है. न ही अक्षय का कोई बयान सामने आया है.
Video : रोहित शेट्टी की अवॉर्ड फंक्शन पर कही बात एक्टर्स डायरेक्टर्स को बुरी लग सकती है

