The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Boy Share Shocking Trick To Save Fare In Delhi Metro viral

Delhi Metro में ₹10 के टिकट से ₹50 की यात्रा, लड़के ने ग्राफ बना लीक कर दी सीक्रेट ट्रिक!

बस आपको एक दोस्त चाहिए.

Advertisement
pic
13 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 13 अप्रैल 2023, 11:16 AM IST)
DMRC viral video
दिल्ली मेट्रो की ट्रिक वायरल!
Quick AI Highlights
Click here to view more

इन दिनों दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) काफी चर्चा में है. कभी बिकिनी गर्ल को लेकर तो कभी मेट्रो में ही नहाने वाले लड़के को लेकर. दिल्ली मेट्रो हर दूसरे दिन सोशल मीडिया ट्रेंड में रहती है. एक बार फिर ऐसा ही हुआ है. इस बार वजह बना एक लड़का जिसने दिमाग लगाकर दिल्ली मेट्रो को 'चूना' लगाने की ट्रिक सोशल मीडिया पर शेयर की है. लड़के ने उदाहरण के साथ बताया है कि कैसे 50 रुपये के टिकट की यात्रा 10 रुपये में की जा सकती है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक वीडियो (Boy Share Shocking Trick To Save Fare In Delhi Metro) काफी देखा जा रहा है.

इसमें एक लड़के ने कॉपी में यलो लाइन (हुड्डा सिटी सेंटर-समयपुर बादली) का मैप बनाया हुआ है. वो समझाता है कि कैसे दो लोग मिलकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को पागल बना सकते हैं. वो इसे बकायदा उदाहरण देते हुए समझाता है. लड़का बोलता सुनाई देता है कि सुरेश नाम का एक लड़का रोज चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन से एमजी रोड मेट्रो स्टेशन जाता है. वहीं उसका एक दोस्त राजू हुड्डा सिटी सेंटर से नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन आता है. वैसे तो दोनों का टिकट 50-50 रुपये का बनता है यानी कि कुल 100 रुपये का. आप भी ये वायरल वीडियो देखिए…

अब राजू ने एमजी रोड का टिकट लिया और सुरेश ने नई दिल्ली का. दोनों का टिकट बना 10-10 रुपये का. दोनों कुतुब मीनार पर जाकर अपना टोकन एक्सचेंज कर लेते हैं.अब राजू के पास नई दिल्ली का और सुरेश के पास एमजी रोड का टोकन हो गया. दोनों अपने-अपने ट्रैक पर वापस चले गए. यानी कि 100 रुपये का सफर दोनों ने दिमाग लगाकर केवल 20 रुपये में तय कर लिया. ये वीडियो काफी वायरल है. हालांकि वीडियो की शुरुआत में लड़का कहता है कि ये वीडियो दिल्ली मेट्रो को हानी पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि एक सुझाव के लिए बनाया गया है. देखें लोगों के कमेंट्स…

DMRC Comment
लोगों ने अलग-अलग कमेंट किए हैं

अब इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कोई इसे जीनियस बता रहा है तो कोई कह रहा है कि किसके पास इतना वक्त है कि वो टिकट एक्सचेंज करेगा और फिर ट्रैवल करेगा.' एक यूजर ने लिखा कि आइडिया तो अच्छा है लेकिन इसके लिए बहुत परेशान होना पड़ेगा.' एक और ने लिखा कि जोर-जोर से बोलकर सबको स्कीम बता दे.' कुछ लोगों ने इसे पुराना वीडियो बताया है. कुल मिलाकर लोग तो इस वीडियो पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं.वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: राहुल गांधी से मिले नीतीश कुमार, 'विपक्षी एकता' के बीच इस फोटो को 'झुकना' बताने लगे लोग

Advertisement

Advertisement

()