The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Boy Set Kitchen On Fire During tadka viral

दोस्त के सामने तड़का लगा रहा था लड़का, किचन में आग लगी दी!

लड़के का तड़का वायरल

Advertisement
pic
4 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 4 अप्रैल 2023, 12:00 PM IST)
Kitchen Fire Viral
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

बैचलर्स का जीवन कई मुश्किलों से भरा रहता है. सबसे बड़ी मुश्किलों में से एक घर से दूर रहकर अकेले खाना बनाना होता है. कई बार तो लोग खाना बनाते हुए ऐसा काम या कह लीजिए कि ‘कांड’ कर देते हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral Videos) हो जाता है. ऐसा ही एक लड़के के साथ हुआ है. वो खाना बनाते हुए तड़का लगा रहा था. इसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Boy Set Kitchen On Fire During Food) हो गया.

ये लड़का गैस पर सॉसपैन रखकर उसमें कुछ तड़का लगा रहा है. कई सारी चीजों को मिलाकर हटके मसाला बनाया. सोचा कि मसाला डालूंगा तो सब्जी बनेगी और फिर वीडियो. जैसे ही मसाला सॉसपैन में डालता है. उसमें आग लग जाती है. इतना ही नहीं, ये आग गैस चूल्हे के ऊपर लगी पट्टी पर बिछे अखबारों में भी लग जाती है. इसके बाद वो तुरंत उसे बुझाता है. इसका वीडियो काफी देखा जा रहा है. शेयर किए जाने के बाद वीडियो 6.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए....

वीडियो पर लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. कह रहे हैं कि वीडियो बनाने के चक्कर में घर में आग ही लगा देता.' किसी ने लिखा कि आपने आग लगा दी आग. आप मुंबई आ रहे हो.' एक ने लिखा कि घर में आग लगाने का प्लान है क्या?' इससे पहले भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था जिसमें एक बंदे ने दाल में तड़का लगाते हुए कड़ाही में आग ही लगा दी थी. अगर आपने वो वीडियो नहीं देखा हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. लोग तो इस लड़के के तड़के पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या कहना है. हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: ध्रुव राठी का वीडियो डिलीट कराना अब डाबर को ही क्यों महंगा पड़ा?

Advertisement

Advertisement

()