The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • boy pranked Gray langur with fake snake viral

रोटी का लालच दे लंगूर को पास बुलाया, फिर बेजुबान के साथ 'भद्दा' मजाक कर दिया!

लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं.

Advertisement
monkey Viral
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
pic
रवि पारीक
12 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 12 अप्रैल 2023, 01:29 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

आमतौर पर खाने की चीज दिखते ही जानवर उस पर लपक पड़ते हैं. बंदरों के मामलों में इसकी फ्रीक्वेंसी थोड़ी बढ़ जाती है. बंदर लोगों से चीजें छीन तक ले जाते हैं. कुछ लोग होते हैं जो बंदरों के साथ ही प्रैंक कर देते हैं. इससे जुड़ी कई तरह की खबरें वायरल (Social Media Viral Videos) होती रहती हैं. हाल ही में हमने आपको एक खबर बताई थी कि कैसे एक लड़के का बंडाना एक बंदर छीन ले जाता है. इसके बाद वो दिमाग लगाता है और बंदर को लालच में फंसाकर बंडाना वापस पाता है. अगर आपने वो खबर नहीं पढ़ी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो वायरल है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी देखा जा रहा है. इसमें कुछ लोगों ने मिलकर लंगूर के साथ ही प्रैंक कर दिया. वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक छत पर थोड़ा सा सामान और एक सफेद कपड़ा रखा है. कपड़े के पास लोगों ने एक रोटी रखी है और उस रस्सी से एक नकली सांप बांधा हुआ है. जैसे ही लंगूर कपड़े के नीचे छिपी खाने की चीज लेने आता है. चीज के साथ नकली सांप भी उसके करीब आ जाता है. जैसे ही लंगूर सांप को देखता है, वो डर के मारे जोर से उछलता है. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Image embed

वीडियो में लंगूर को डरता देख कुछ लोगों को हंसी आई तो कुछ को गुस्सा. इस वायरल इंस्टा रील पर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ कह रहे हैं कि बेजुबां जानवर के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था तो कुछ ने वीडियो को मजेदार बताया. एक ने लिखा कि बंदर के साथ तो प्रैंक हो गया.' कुल मिलाकर लोगों को तो ये वीडियो मिक्स फीलिंग वाला लगा है और वे इसे लेकर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: सारस से मिले आरिफ, कानपुर चिड़ियाघर का वीडियो देख लोग बोले, पहले ही आजाद था, अब कैद में है

Advertisement

Advertisement

()