एक पैर नहीं है, बैसाखी के सहारे डांस करने लगा लड़का, लाखों लोग देखते हैं रील!
लोग जज्बे को सलाम कर रहे हैं.

जिंदगी संघर्षों की ही एक कहानी है. हर किसी का जीवन आसान नहीं होता है. सबके साथ कोई ना कोई दिक्कत होती है. किसी के साथ आर्थिक तो किसी के साथ शारीरिक. इन परेशानियों से पार पाकर जीत जाना ही जिंदगी है. कई लोग होते हैं जो जल्दी हिम्मत हार जाते हैं लेकिन कुछ होते हैं जो बड़ी से बड़ी परेशानी का भी हंसकर सामना करते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे जज्बे की कई सारी कहानियां वायरल (Social Media Viral News And Videos) होती रहती हैं.
ऐसे ही एक लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक लड़के की रील काफी वायरल हो रही है. इस लड़के के एक पैर नहीं है. फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी. वो अपने मन की करता है. खुशी से अपनी जिंदगी जीता है. लड़के का नाम अश्वानी दिवाकर है और वो डांस के वीडियोज शेयर करता है. वो अपने एक हाथ के नीचे बैसाखी लगाकर डांस वीडियो बनाता है. उसकी हालिया रील पर करीब 20 लाख व्यूज आ चुके हैं. देखें वायरल रील...
वीडियो में लड़का भोजपुरी गाने 'छलकत हमरो जवानी ऐ राजा' पर कमाल का डांस कर रहा है. एक पैर से अपंग होने के बाद भी लड़के ने हिम्मत नहीं हारी. लड़के का डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है. कमेंट में लोग लड़के की हिम्मत और जज्बे की तारीफ कर रहे हैं. कह रहे हैं कि जिंदगी में कभी घबराना नहीं चाहिए.' किसी ने लिखा कि भाई बहुत आगे जाएगा.' एक ने लिखा कि जिंदगी को हर पल ऐसे ही हंसते-खेलते जीना चाहिए.' कुल मिलाकर लोगों को तो लड़के का अश्वानी का ये डांस पसंद आ रहा है और वो इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
वीडियो: सोशल लिस्ट: लड़की ने कहा, आंटी को फोटो से हटा दो, ट्विटर यूजर्स ने एडिटिंग कर उल्टा मज़े ले लिए

.webp?width=60)

