सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल (Social Media Viral News And Videos) होजाता है. कुछ फनी होता है तो कुछ इमोशनल. कुछ वीडियोज लोगों को सोचने पर मजबूर करदेते हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल (Viral Instagram Reel)है. इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी देखा जा रहा है. इसमें एक बेटा अपने पिता कीसाइकिल को धक्का मारता नजर आ रहा है. साइकिल पिता चला रहा है और पीछे मां बैठी है.वायरल हो रहे वीडियो में फ्लाइओवर पर एक बच्चा साइकिल को धक्का दे रहा है. साइकिलएक शख्स चला रहा है और पीछे एक महिला बैठी है. फ्लाइओवर की चढ़ाई में शख्स सेसाइकिल नहीं चढ़ाई गई तो बच्चे ने धक्का देकर उसे चढ़ने में मदद की. पूरी चढ़ाई केदौरान बेटे ने साइकिल को धक्का मारकर चढ़ाया. बेटे के इस काम को लोग काफी देख रहेहैं इसका वीडियो काफी वायरल है. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...View this post on InstagramA post shared by SARVGYA सर्वज्ञ 🕉️ (@sarvgya_hindutva)वीडियो वायरल होने के बाद से करोड़ों बार देखा जा चुका है. इंस्टाग्राम के एकअकाउंट पर इसे 50 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं. इंस्टाग्राम के अलावा इसे बाकीप्लेटफॉर्म्स पर भी काफी देखा जा रहा है. इसे लेकर लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं.कह रहे हैं कि हर किसी को हमेशा माता-पिता की ऐसे ही सेवा करनी चाहिए.' किसी नेलिखा कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं.' वीडियो शेयर करते हुए आईएएस अवनीशशरण ने लिखा कि ऐसे ही जीवन भर माता पिता का सहारा बनना.' कुछ ने इसे आज का श्रवणकुमार तक कह दिया.ऐसे ही जीवन भर माता पिता का सहारा बनना.❤️ pic.twitter.com/aIVZkpA3so— Awanish Sharan (@AwanishSharan) April 20, 2023कुल मिलाकर लोगों को तो ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वे इस पर अलग-अलग कमेंट कररहे हैं. वैसे आपका इस पूरे वायरल वीडियो पर क्या मानना है? हमें कमेंट करके बताइएऔर ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.