The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Boy Friendship With Bees Goes Viral On Internet

मधुमक्खियों का खास दोस्त है ये लड़का, छत्ते में घुसा देता है हाथ-मुंह!

ऐसा कोई कैसे कर सकता है?

Advertisement
Bee Boy Viral Videos
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
pic
रवि पारीक
27 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 27 फ़रवरी 2023, 07:21 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

आपने इंसान की कुत्ते, बिल्ली, गाय से दोस्ती की कई खबरें सुनी होंगी. इससे जुड़े वीडियोज भी सोशल मीडिया (Social Media Viral Videos) पर चलते रहते हैं. हाल ही में हमने आपको एक खबर दिखाई थी कि कैसे यूपी के एक शख्स की सारस से दोस्ती पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई थी. सारस आरिफ नाम के शख्स के साथ रोज 30-40 किलोमीटर उड़कर जाता है. अगर आपने वो खबर और वीडियो मिस कर दिया है तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. अब सोशल मीडिया पर एक शख्स की मधुमक्खियों की दोस्ती काफी वायरल (Boy Friendship With Bees Goes Viral On Internet) हो रही है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें एक लड़का मधुमक्खियों के छत्ते में हाथ देता नजर आ रहा है. खोजने पर पता चला कि लड़के का नाम आकाश गिहर है और वो मधुमक्खियों के छत्ते से शहद निकालने का काम करते हैं. उनकी रील्स काफी देखी जाती हैं. आकाश मधुमक्खियों के दोस्त हैं. ऐसे दोस्त कि उनके साथ वीडियो बनाते हैं. उनके छत्ते में अपना हाथ-सिर घुसा देते हैं. उनके वीडियो देखकर ही लोगों को डर लग जाए. यार तेरा तितलियां के बाद आज मधुमक्खियों के यार से मिलिए. पहले आप आकाश का ये वायरल वीडियो देखिए...

Image embed

आकाश मधुमक्खियों के छत्तों से शहद निकालने और बेचने का काम करते हैं. आकाश के वीडियो देख हर किसी को डर लगने लगा है. आकाश के वीडियोज पर लोग अलग-अलग कॉमेंट्स कर रहे हैं. कह रहे हैं कि ऐसा करना किसी खतरे से खाली नहीं है.' किसी ने कहा कि बाकी सब ठीक है लेकिन रील्स के लिए ऐसा करना खतरनाक है.' 

Image embed

लोग तो आकाश के वीडियोज पर अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: पवन खेड़ा की हिरासत पर BJP, दिल्ली पुलिस, LIC और अडानी को क्या कहा गया?

Advertisement

Advertisement

()