The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • boy fold his ear during haircut in a viral instagram reel

कटिंग करवाने गया, कान बीच में आ रहा था, लड़के ने फोल्ड करके साइड में कर दिया!

बाल काटने वाला भी हंसने लगा

Advertisement
haircut Viral
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
pic
रवि पारीक
4 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 4 अप्रैल 2023, 02:17 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सैलून में कटिंग करवाने जाओ तो एक डर रहता है कि कहीं गलती से उस्तरे से कट ना लग जाए. जब हेयर कट के दौरान कलम (साइड बर्न्स) सेट करने की बारी आती है तो मामला फंस जाता है क्योंकि कान बीच में आ जाता है. इस दौरान हेयर कट करवाने और करने वाले को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है. अब एक लड़के ने इसका ऐसा तोड़ निकाला है जिसे देख हर कोई हंस रहा है. इसने अपने कान को फोल्ड करने का तरीका इजाद कर लिया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा (Social Media Viral Videos) जा रहा है.

वायरल हो रहे वीडियो में एक बंदा कटिंग करवाने गया. सैलून में कुर्सी पर बैठा. सैलून वाला शख्स के बाल काट रहा था. मामला साइड बर्न्स तक पहुंचा ही था कि कान बीच में आ गया. फिर बाल कटवाने आए बंदे ने कान के साथ कुछ ऐसा किया जो वायरल है. जैसे ही सैलून वाला लड़के के कान के पास मशीन लेकर जाता है. वो उसे रोकता है और फिर कान को मोड़कर एकदम नीचे की ओर साइड में कर देता है. इससे इतनी जगह बन जाती है कि आराम से साइड बर्न्स सेट हो सकें. ये देख हर किसी की हंसी छूट गई. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Embed

इस वीडियो को 3 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है. कमेंट में वे बंदे के टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं. कह रहे हैं कि इसका एक ट्यूटोरियल भी दिखा दो.' किसी ने लिखा कि कान कैसे फोल्ड हो गया?' किसी ने लिखा कि ये तो वाकई में कमाल है.' एक ने लिखा कि ये तो गजब का टैलेंट है.' लोगों को तो इस लड़के का टैलेंट काफी पसंद आ रहा है और वे इसे लेकर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: ध्रुव राठी का वीडियो डिलीट कराना अब डाबर को ही क्यों महंगा पड़ा?

Advertisement

Advertisement

()