डैम के किनारे ली हुई सेल्फी बन गई आखिरी फोटो
बारहवीं क्लास का स्टूडेंट दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने निकला. क्या पता था लौट कर नहीं आएगा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
रामपुर में 12वीं क्लास का अय्याज सेल्फी लेते समय डैम में गिर गया. उसको तैरना नहीं आता था.
8 मई को अय्याज पीलाखार नदी पर बनें डैम पर अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था. वो डैम के किनारे सेल्फी ले रहा था. अचानक पानी में गिर गया. दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन देखते ही देखते वो गहरे पानी में डूब गया.
अय्याज की डूबने की खबर मिलने पर अधिकारी लोग पहुंचे. गोताखोरों को भी बुलाया गया. कई घंटे तक गोताखोर पानी में हाथ-पैर मारते रहे लेकिन अय्याज का कुछ पता नहीं चल पाया.
इसके बाद गढ़ मुक्तेश्वर से गोताखोरों की टीम बुलाई गई. काफी देर तक कोशिश करने के बाद इन लोगों ने अय्याज की बॉ़डी निकाल ली.
इसके पहले भी सेल्फी लेते समय एक्सीडेंट के कई मामले देखने को मिले हैं . नीचे जाकर पढ़ो ऐसे तमाम केस. जरा सी असावधानी पल भर में जिंदगी लील जाती है. सेल्फी लेने और शेयर करने का शौक तो ठीक है, लेकिन एडवेंचर के चक्कर में इसे जानलेवा न बना दें.
स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रही आकांक्षा ने एडिट की है. पिऊन से लेके पीएम तक फैला है सेल्फी का संक्रमण सेल्फी लेने के चक्कर में समंदर में गिरी लड़की महिला DM के साथ सेल्फी खींचने के लिए बालक को हुई जेल रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लो, रेल से सीधे जेल जाओगे सेल्फी लेते वक्त 1000 फुट गहरी खाई में गिरा शख्स आप हम अब इतनी सेल्फी क्यों लेने लगे हैं?