The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Boy entered girls hostel to complete the challenge Akola agricultural university student bet

लड़कियों ने चैलेंज किया - "गर्ल्स हॉस्टल में घुसके दिखाओ", लड़का स्कार्फ बांधकर घुस भी गया!

वीडियो वायरल हो गया, अब जांच होगी!

Advertisement
pic
24 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 24 अगस्त 2022, 11:27 AM IST)
boy reached girls hostel in akola
गर्ल्स हॉस्टल में घुसने के लिए लड़के ने मुंह पर स्कार्फ बांधा था (फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र (Maharashtra) के अकोला (Akola) से एक यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में एक लड़के के घुसने का वीडियो सामने आया है. लड़के ने मुंह पर स्कार्फ बांध बड़ी आसानी से गर्ल्स हॉस्टल में एंट्री कर ली और फिर लड़कियों के कमरे तक पहुंच गया. जानकारी के मुताबिक, लड़के ने गर्ल्स हॉस्टल में घुस कर दिखाने की शर्त लगाई थी.

लड़कियों ने गर्ल्स हॉस्टल में एंट्री का चैलेंज दिया था

आजतक के धनंजय साबले की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला अकोला के डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ का है. कुछ छात्राओं ने अपने ही सेकंड ईयर के एक छात्र को चैलेंज किया था कि वो उनके हॉस्टल में नहीं आ सकता है. छात्र ने इस चैलेंज को स्वीकार कर लिया. उसने लड़कियों के कपड़े पहने और मुंह पर स्कार्फ लगाकर गर्ल्स हॉस्टल में एंट्री कर ली. वह गर्ल्स रूम तक भी गया, वहां छात्राओं से बातचीत की और फिर बाहर आ गया.

लड़के के गर्ल्स हॉस्टल में घुसने का वीडियो वायरल

लड़कियों के हॉस्टल से लड़के के निकलने के दौरान किसी ने कुछ नहीं पूछा. लड़के के ही एक साथी ने मोबाइल पर इस पूरी घटना का वीडियो बनाया था. यह मामला तब सामने आया, जब लड़के के उस साथी ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. लड़कियों के हॉस्टल में मुंह पर स्कार्फ बांधकर पहुंचे छात्र का वीडियो मजाक-मजाक में वायरल हो गया, जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं.

मामले को हल्के में नहीं लिया जाएगा, कार्रवाई होगी

वीडियो के जरिए इस मजाक की और शर्त की पोल खुल गई. वीडियो सामने आते ही छात्रों के खिलाफ कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने इस मामले में जांच के आदेश दिए. इसकी जांच की जा रही है. इस मामले में शामिल छात्र-छात्राओं से पूछताछ भी की गई है. कुलसचिव सुरेंद्र कालपांडे ने कहा है कि इस तरह की घटनाएं फिर से न हो, इसलिए कार्रवाई की जाएगी. 

वीडियो- जेएनयू में फेलोशिप पर भड़के ABVP छात्र कैंपस के गार्ड्स से भिड़े

Advertisement

Advertisement

()