सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा डालना है जिससे ज्यादा से ज्यादा लाइक और कमेंट मिले. लगभगहर यूजर की यही ख्वाहिश रहती है. और इस ख्वाहिश के चलते ही कई यूजर जान का जोखिमउठाने से भी नहीं चूकते. टीनेजर ज्यादा चर्चा पाने के लिए स्टंट करते हुए अपनेवीडियो बनाते हैं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. ऐसे खतरनाक वीडियो शूट केदौरान लोगों की मौत की अक्सर खबरें आती हैं. अब एक ऐसा ही मामला गुजरात के अहमदाबादमें सामने आया है, यहां 15 साल के एक लड़के को इंस्टाग्राम के लिए वीडियो शूट करतेसमय जान से हाथ धोना पड़ा. घटना अहमदाबाद के राणिप इलाके की है. इंडिया टुडे कीरिपोर्टर गोपी घांघर के मुताबिक सोमवार 23 नवंबर को राणिप का रहने वाला प्रेमपांचाल अपने दोस्तों के साथ पास में ही स्थित साबरमती यार्ड में पहुंचा. रेलवे केयार्ड में प्रेम और उसके दोस्त इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के लिए वीडियो शूट करनेलगे. बताते हैं कि इस दौरान प्रेम ने ट्रैक पर खड़ी एक मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर वीडियोशूट करने की बात कही. मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ने के बाद जैसे ही वह खड़ा हुआ, बिजलीके तारों के संपर्क में आ गया. तारों में हाई वोल्टेज करंट होने के चलते मौके पर हीउसकी मौत हो गई. करंट लगते ही कई फीट दूर जाकर गिरा न्यूज़ एजेंसी PTI के मुताबिकरेलवे पुलिस के अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, “प्रेम पांचाल अपनेदोस्तों के साथ रेलवे के यार्ड में आया था. करंट का झटका इतना जोरदार था कि प्रेमकई फीट उछल कर जमीन पर आकर गिरा. रेलवे पुलिस उसे तत्काल जीएमईआरएस अस्पताल ले गई.जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हमने दुर्घटना के चलते मौत होने का मामलादर्ज किया है और घटना की छानबीन की जा रही है." रेलवे के जागरूकता अभियान के बाद भीलोग नहीं मान रहे इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस दुर्घटना को लेकरपश्चिमी रेलवे ने भी एक बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है, "यह एकदुर्भाग्यपूर्ण घटना है. हमने जन जागरूकता अभियान चलाए हैं और ट्रेनों में ऐसेस्टंट करने से होने वाले जोखिमों के बारे में विज्ञापन भी दिए हैं. हमारे लोकोड्राइवर यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करते हैं कि मानव जीवन को कोई नुकसान नहो, लेकिन फिर भी कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो ही जाती हैं."