CA की तैयारी कर रहे एक स्टूडेंट ने अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो चैट करते हुए खुद कोफांसी लगा ली. स्टूडेंट की मौत की जानकारी अगली सुबह उसके दोस्त ने दी. 22 साल काऋषभ बिहार के बक्सर शहर का था. गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में किराए का घर लेकर टॉप फ्लोर पर रहता था. दिल्ली के एक इन्सटीट्यूट से CA की कोचिंग ले रहा था.शनिवार रात ऋषभ ने खुद को फांसी लगाने का प्लान बनाया. लेकिन खुद को लटकाने के पहलेउसने फ़ोन से अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किया. कैमरे को इस तरह से एडजस्ट कियाकि जिससे पंखा सीधा दिखता रहे. अनुमान लगाया जा रहा है कि लड़के ने खुद को फांसीलगाने का पूरा प्रोसेस अपनी गर्लफ्रेंड को दिखाया. सुबह-सुबह ऋषभ के भाई ने उसेअमेरिका से कॉल किया था. लेकिन ऋषभ ने फ़ोन पिक नहीं किया. भाई को चिंता हुई तो उसनेऋषभ के दोस्त को फ़ोन कर छोटे भाई से बात कराने को कहा. जब दोस्त उसके कमरे परपहुंचा तो पाया कि वो पंखे से लटक मर चुका है पुलिस जांच में पता चला कि लड़की ने भीकिसी को ऋषभ की सुसाइड की जानकारी फ़ोन पर दी थी. पर जब तक वो व्यक्ति इंदिरापुरमपहुंचा, ऋषभ के दोस्त को उसकी मौत की खबर लग चुकी थी. सुसाइड का कारण कुछ भी होसकता है. CA में सेलेक्शन न होना. या फिर लव लाइफ में प्रॉब्लम. ऋषभ की बॉडी कापोस्टमॉर्टम करवा उसे घर वालों को सौंपा जा चुका है. पुलिस वीडियो कॉल की जांच करकेस के और डिटेल बाहर लाने की कोशिश कर रही है.