The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Box office collection of Street Dancer 3d and Panga

कमाई के मामले में वरुण धवन से पंगा कंगना को भारी पड़ता दिख रहा है

इन दोनों फिल्मों की कमाई में सबसे ज़्यादा सेंधमारी की है अजय देवगन की 'तान्हाजी' ने.

Advertisement
pic
27 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 27 जनवरी 2020, 08:05 AM IST)
Img The Lallantop
फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के एक सीन में वरुण धवन और दूसरी तरफ 'पंगा' के एक सीन में कंगना रनौत.
Quick AI Highlights
Click here to view more
गुज़रे वीकेंड पर वरुण धवन और कंगना रनौत की फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुईं. 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'पंगा'. स्टार पावर बनाम कॉन्टेंट वाला मसला. रिव्यूज़ आने के बाद पता चला कि स्ट्रीट डांसर ने कंगना ने बड़ा पंगा लिया है. कंगना की फिल्म तारीफ पा रही और वरुण-श्रद्धा वाली फिल्म पैसे कमा रही. अब जब पैसे की बात छिड़ ही गई है, तो इन फिल्मों के शुरुआती कलेक्शन पर एक नज़र मार लेते हैं.
स्ट्रीट डांसर 3डी
शुक्रवार- 10.26 करोड़ रुपए शनिवार- 13.21 करोड़ रुपए रविवार- 17.76 करोड़ रुपए
टोटल- 41.23 करोड़ रुपए


इस फिल्म की तुलना वरुण की पिछली दो फिल्मों से होगी. पहली 'कलंक' और दूसरी 'एबीसीडी 2'. 'कलंक' इसलिए क्योंकि ये वरुण की आखिरी फिल्म थी. और 'एबीसीडी 2' इसलिए क्योंकि ये वरुण की पिछली डांस बेस्ड फिल्म थी. 'कलंक' पूरे तामझाम के साथ बुधवार को रिलीज़ हुई थी. फिल्म ने रविवार तक कुल 69.53 करोड़ रुपए कमाए थे. लेकिन शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने 44.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. दूसरी तरफ 'एबीसीडी 2' ने 14.30 करोड़ रुपए की ओपनिंग पाकर शुरुआती तीन दिनों में 46.35 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. इस तुलनात्मक अध्ययन से हमें ये समझ आता है कि वरुण की फिल्म भले ही आज के समय में काफी सफल मानी जा रही है लेकिन इसका फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन उनकी पिछली फ्लॉप फिल्म 'कलंक' से भी बुरा है.
फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के पोस्टर में राघव जुयाल, धर्मेश येलांडे, वरुण धवन और सुशांत पुजारी.
फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के पोस्टर में राघव जुयाल, धर्मेश येलांडे, वरुण धवन और सुशांत पुजारी.

अब बात 'पंगा' क्वीन कंगना की. फिल्म 'पंगा' की ओपनिंग उम्मीद से काफी कम रही है. क्या रहा कलेक्शन-
शुक्रवार- 2.70 करोड़ रुपए शनिवार- 5.61 करोड़ रुपए रविवार- 6.60 करोड़ रुपए
टोटल- 14.91 करोड़ रुपए


'पंगा' पहले दिन तो काफी कमज़ोर आंकड़ों के साथ खुली. लेकिन वीकेंड के दूसरे और तीसरे दिन वर्ड ऑफ माउथ ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया. उछाल के बावजूद पंगा वहां नहीं पहुंच पाई, जहां 'जजमेंटल है क्या' और 'मणिकर्णिका' पहुंचीं थी. 'जजमेंटल है क्या' ब्लैक कॉमेडी थी, जिसकी व्यूअरशिप अपने यहां कुछ ज़्यादा है नहीं. दूसरी तरफ इसमें कंगना और राजकुमार राव जैसा स्टारकास्ट था. इसका फायदा ये हुआ कि फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड पर 22.05 करोड़ रुपए कमाए. लेकिन कंगना की 'मणिकर्णिका' ने भयानक गदर काटा था. नवाज़ुद्दीन की 'ठाकरे' के साथ रिलीज़ होने के बावजूद कंगना स्टारर इस पीरियड फिल्म ने पहले तीन दिनों में 42.55 करोड़ रुपए बनाए थे. जहां तक बात 'पंगा' की है, तो उम्मीद तो ये बनी हुई है कि फिल्म अभी कुछ दिनों तक थिएटर्स में रहेगी.
फिल्म 'पंगा' के पोस्टर पर यज्ञ भसीन, कंगना, जस्सी गिल और नीना गुप्ता.
फिल्म 'पंगा' के पोस्टर पर यज्ञ भसीन, कंगना, जस्सी गिल और नीना गुप्ता.

'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'पंगा' की जो हालत टिकट खिड़की पर हो रही है, उसके लिए बहुत हद तक अजय देवगन की 'तान्हाजी' ज़िम्मेदार है. इतने हल्ले-हंगामे और कॉन्ट्रोवर्सी के बावजूद 'तान्हाजी' ने तीन हफ्तों में (बीते रविवार तक) 224.93 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. फिल्म की सफलता का अंदाज़ा आप इस बात से लगाइए कि रिलीज़ के तीन हफ्ते बाद यानी तीसरे रविवार को सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्में हैं- 'बाहुबली 2' (17.75 करोड़ रुपए) और 'दंगल' (14.33 करोड़ रुपए). अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 'तान्हाजी' आ गई है. फिल्म ने इस संडे को 12.58 करोड़ रुपए कमाए हैं. अभी इस फिल्म के पास समय भी है क्योंकि अगले हफ्ते (31 जनवरी) सिर्फ सैफ अली खान की 'जवानी जानेमन' रिलीज़ होनी है, जिसके बहुत बड़े आंकड़ों के साथ खुलने की उम्मीद तो नहीं है.


फिल्म रिव्यू- स्ट्रीट डांसर 3डी

Advertisement

Advertisement

()