The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Box Office collection of Newton, Bhoomi and Haseena Parkar

न्यूटन के ऑस्कर नॉमिनेशन ने हसीना और भूमि को पीछे छोड़ दिया!

न्यूटन को हसीना पारकर और भूमि के मुकाबले तारीफ ज्यादा मिली, अब कमाई का हिसाब देखो.

Advertisement
pic
24 सितंबर 2017 (अपडेटेड: 24 सितंबर 2017, 07:50 AM IST)
Img The Lallantop
शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को न्यूटन की कमाई में 162.5 परसेंट की बढ़ोत्तरी हुई
Quick AI Highlights
Click here to view more
इस हफ्ते तीन बॉलीवुड की तीन धुंआधार फिल्मों की टक्कर हुई है. पहली भारी बजट वाली फिल्म भूमि. जिसमें संजय दत्त और अदिति राव हैदरी हैं. दूसरी दाउद की बहन हसीना की लाइफ पर बनी 'हसीना पारकर.' इसमें श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं. और तीसरी इन दोनों के मुकाबले कम बजट लेकिन धाकड़ कहानी वाली 'न्यूटन.' जिसमें अपने करेक्टर के लिए भयानक डेडीकेटेड राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा और अंजली पाटिल हैं. हसीना पारकर के डायरेक्टर हैं अपूर्व लाखिया, भूमि के उमंग कुमार और न्यूटन के अमित मासुरकर इनमें से भूमि और हसीना पारकर का ट्रेलर देख देख के पब्लिक इत्ता एक्साइटिया गई थी कि इंतजार में थी. पिच्चर कब रिलीज हो. हो गईं तो पहले दिन इनके भौकाल ने काफी भीड़ भी घसीट ली. लेकिन जित्ता लोगों को इंतजार था उस हिसाब से कमाई नहीं हुई. वो कहावत है न कि आदमी को टाइम से न दो तो भूख मर जाती है. फिलहाल तीनों फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन ऐसा था.
भूमि: 2.25 करोड़ हसीना पारकर: 1.87 करोड़ न्यूटन: 96 लाख
Image: DrishyamFilms Twitter
Image: DrishyamFilms Twitter

फिल्मों के बहीखाते पर नजर रखने वाले तरन आदर्श ने ट्वीट भी किए थे, वो भी देख लो.


माने पहले दिन न्यूटन का बुरा हाल था. ऐसा लगा कि पेड़ से गिरा सेब पाताल में न पहुंच जाए. तीनों फिल्मों के मुकाबले तो हॉलीवुड की 'किंग्समैन द गोल्डन सर्किल' ने भारत में ज्यादा पैसे पीट लिए. पूरे 3.15 करोड़ रुपए.
लेकिन अब खेला बदल गया है. हुआ ये कि न्यूटन की एंट्री ऑस्कर में हो गई. और उस प्लेटफार्म का नाम आते ही पब्लिक की धुकधुकी बढ़ जाती है. कि भई कुछ तो बात होगी फिल्म में. फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड में कोई फिल्म ऐसे ही नहीं आ जाती. इस उम्मीद का फायदा न्यूटन को मिलना शुरू हो गया है. शनिवार को इस फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले धकापेल बढ़ोत्तरी हुई. आंकड़े तरन आदर्श के ट्वीट से देख लो.


रविवार को छुट्टी है, देखना है कि अब क्या होता है. बाकी जो होगा वो समय रहते बता दिया जाएगा. न्यूटन को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है कि ये किसी ईरानी फिल्म की नकल है. असली मामला सामने आना बाकी है, जैसे ही आएगा, सबसे पहले आपको पता चलेगा.
न्यूटन का रिव्यू देख लो.

इस फिल्म की अंदर की कहानी भी जान लो. फिल्म देखने से पहले जानकारी काम की होगी.



ये भी पढ़ें:

फ़िल्म रिव्यू : भूमि

इस कॉमेडी फिल्म का इंतजार 2017 में बहुत बेसब्री से है

अजय देवगन की इस भुतही कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर आ गया है

खुशखबरी : अगले ऑस्कर के लिए इंडिया से न्यूटन भेजी जाएगी

हिंदी फिल्मों के 7 कैरेक्टर्स जिनको सिर्फ मेकअप के लिए याद रखा जाएगा

Advertisement

Advertisement

()