दिल्ली में जहरीली हवा पर खूब चिल्ल-पों है. मुख्यमंत्री ने दो टाइप के फेफड़ेट्वीट किए. गाड़ियों में अक्कड़ बक्कड़ फॉर्मूला लगाया. डीजल गाड़ियों केरजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी. लेकिन चाइना वाले हमसे बड़े कलाकार हैं. वहां दोदोस्तों ने पॉल्यूशन से निकाल लिया कमाई का रास्ता.https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/674996576155123712 वो भी ऐसा कि बोतलोंमें हवा भर कर बेच रहे हैं. अच्छी कीमत पर. एक बोतल शुद्ध हवा की कीमत है 1850रुपए. अब साफ फेफड़े और ज्यादा जिंदगी चाहिए वो भी बीजिंग के धुएं में तो खरीदनी हीपड़ेगी हवा भरी बोतल. ये हवा भरने वाली कंपनी है 'वाइटैलिटी एयर.' इसको मोजेज लैमऔर ट्रॉय पकेट ने शुरू किया 2014 में. वो इसके लिए गए पहाड़ों की ऊंचाई पर. जहांशहरों की तरह प्रदूषण न हो. वहां से बॉटलिंग करके उसकी ऑनलाइन बिक्री शुरू की. ऐसानहीं है कि ये पहली बार हो रहा है. इसके पहले 2013 में भी एक सयाने ने ये काम कियाहै. चेन गुआंगबियाओ ने छोटी बियर की कैन के साइज बोतलों में भर कर हवा बेची है.लेकिन उसकी कीमत सिर्फ 80 पैसे रहती थी.