टर्मिनेटर का बाप है ये रोबोट, तार तार में है समझदारी
इसको देखोगे तो आई रोबोट और टर्मिनेटर सब भूल जाओगे. वो सिर्फ फसाना था, ये हकीकत है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
टर्मिनेटर, आई रोबोट और ढेर सारी ऐसी फिल्में देख कर रोबोट के फैन हुए पड़े हैं. रजनीकांत वाली रोबोट ने कस के डराया भी था. लेकिन ये नया रोबोट देखो. कसम से मन कहेगा कि अपने पास क्यों नहीं है.
बोस्टन डायनेमिक्स कंपनी दुनिया के बेस्ट रोबोट्स बनाती है. ये लेटेस्ट रोबोट है. एटलस सीरीज का एकदम नया अवतार. इसमें इत्ते सेंसर लगे हैं कि रग रग में समझदारी दौड़ गई है. 5 फिट 9 इंच ऊंचा है. वजन है 82 किलो. बॉडी और पैरों का बैलेंस देखो तो करेजा हरियर हो जाओ.
इस वीडियो में देख लो. कितनी बार गिरने को हुआ लेकिन संभल गया. सामान देख कर पहचान लेता है. कैसे उठा कर कहां रखना है सब पता है. ये महंगा तो होगा ही. इसलिए अभी मजदूरों की डिमांड में कमी आने वाली नहीं है. और हां. ये रोबोट कित्ता भी हाईटेक हो जाए. सुपरस्टार रजनीकांत से हज्जारों साल पीछे रहेगा.
https://www.youtube.com/watch?v=rVlhMGQgDkY

