The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • book on the life of a salman khan fan wins the sahitya akademi award

सलमान खान ने इन्हें दिलाया साहित्य अकादमी अवॉर्ड!

वैसे मौसम शाहरुख की 'फैन' का है. पर मलाई मिली सलमान के फैन को.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
प्रतीक्षा पीपी
13 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 13 अप्रैल 2016, 08:07 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
मौसम तो शाहरुख़ खान के जबरा फैन्स का है. पिक्चर जो आने वाली है. लेकिन इधर सलमान खान की एक 'काल्पनिक फैन' साहित्य अकादमी पुरस्कार पा गई है. प्रोफेसर एमएस श्रीराम IIM बंगलुरू में विजिटिंग फैकल्टी हैं. इन्होंने कहानियों की एक किताब लिखी. जो सलमान खान के एक गरीब फैन के जिंदगी की परेशानियों पर है. आ गया सुल्तान! हरयाणे का 'सेर'! 'सलमान खानाना डिफिकल्टिएसू' इनकी किताब का नाम है. कन्नड़ में लिखी गई है. कहानियों में एक लड़की सलमान खान की फैन है. लेकिन इनती गरीब है कि झोपड़पट्टी में रहती है. सलमान की हर नई फिल्म देखना चाहती है. लेकिन फैन होना गरीब लोगों के बस की बात कहां? पिक्चर देखने के लिए पैसे चाहिए होते हैं. घर में एक के बाद ट्रेजेडी होती हैं. लेकिन किस्मत ऐसी कि उसे सलमान खान की नई फिल्म देखने टिकट मिल जाता है. लेकिन फिर आड़े आ जाती है परिवार की नैतिकता. किताब में इन्हीं परेशानियों जे जूझती एक फैन की कहानियां हैं. जिसे मिला है कन्नड़ साहित्य अकादमी अवॉर्ड. सुल्तान में सलमान संग होंगी अनुष्का बता दें कि इंडिया में साहित्य को बढ़ावा देने के लिए बनी साहित्य अकादमी हर साल राइटर्स को अवॉर्ड देती है. जिसको मिल जाए उसका सीवी चमक जाता है. ये अवॉर्ड नेशनल और स्टेट लेवल पर दिए जाते हैं. 25 बरस पहले एक बच्चा बना सलमान का दोस्त. कहानी अभी जारी है... वैसे सलमान की भी नई फिल्म 'सुल्तान' आ रही है. किताब को तो क्रिटिक्स ने अच्छा रिव्यू दिया है. देखते हैं फिल्म को कैसे रिव्यू मिलते हैं.

Advertisement

Advertisement

()