The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bonphool honey from Sundarban sell high after 13 samples of honey from India found adulterated in German lab

बड़े ब्रैंड के शहद में मिलावट की खबर ने इस शहद को आउट ऑफ स्टॉक करवा दिया

शायद ही इससे पहले आपने इसका नाम सुना होगा.

Advertisement
Img The Lallantop
भारत में बिक रहे 13 छोटे-बड़े ब्रैंड्स के शहद के सैंपल फेल हो गए हैं. इस खबर के सामने आने के बाद Bonphool शहद (दाएं) की मांग बढ़ गई है.
pic
डेविड
4 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 4 दिसंबर 2020, 10:52 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
भारत में बेचे जा रहे तमाम छोटे-बड़े ब्रैंड के शहद के सैंपल जर्मनी की जांच में फेल हो गए हैं. मिलावटी पाए गए हैं. जिन ब्रैंड्स के शहद मिलावटी पाए गए हैं, उनमें डाबर, पतंजलि, बैद्यनाथ, झंडू प्योर, एपिस हिमालयन और हितकारी शामिल हैं. साथ ही ये बात भी निकली है कि शहद तैयार करने में जिन शुगर सिरप का इस्तेमाल किया जा रहा है, वो चीन से आ रहे हैं. ये सारी जानकारी दी है सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (CSE) ने. हालांकि जिन ब्रैंड के सैंपल फेल हुए हैं उन्होंने खबर को गलत बताया है. वहीं CSE अपनी बात पर अड़ा हुआ है. मिलावटी शहद की खबर आने के बाद एक ब्रांड के शहद की मांग बढ़ गई है. इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के प्रवीण कासवान ने कई ट्वीट किए. लिखा,
Embed
Embed
इसके साथ ही शहद को खरीदने के लिए वेबसाइट का लिंक देते हुए उन्होंने लिखा कि ये शहद सुंदरबन के पारंपरिक शहद संग्राहकों द्वारा बनाया जाता है. संयुक्त वन प्रबंधन समिति की मदद से, जो कि एक कोऑपरेटिव है. यह न केवल स्थानीय लोगों को आजीविका प्रदान करता है बल्कि संरक्षण में भी मदद करता है. कासवान ने लिखा कि शहद की क्वालिटी अच्छी है. और यदि कोई बल्क में यानी ज्यादा मात्रा में इसे मंगाना चाहता है तो अपना नंबर दे सकता है. कोऑपरेटिव की टीम उनसे संपर्क करेगी. इस पोस्ट के एक दिन बाद कासवान ने ट्विटर पर जानकारी दी कि शहद आउट ऑफ स्टॉक हो गया है. उन्होंने लिखा,
Embed
वहीं IAS अधिकारी Dr. M V Rao ने ट्वीट किया. लिखा,
Embed
Embed
पश्चिम बंगाल सरकार ने बनफूल (वन के फूल) को बेचने के लिए एक अलग ब्रांड बनाया है. मैंग्रोव वन से निकाले गए शहद को बनफूल जंगली शहद कहा जाता है.

Advertisement

Advertisement

()