हाय, घर की बिटिया सात समंदर पार जाकर ब्याह रचा ली. बताया तक नहीं. वो तो भला होसोशल मीडिया का. स्क्रॉल करते बख्त पता चला कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा नेशादी कर ली है. अमेरिका के शहर लॉस एंजिलिस में. प्रीति ने जिस बालक से ब्याह कियाहै, वो है उनका बेस्ट फ्रेंड उर्फ बॉयफ्रेंड जीन गुडएनएफ. जीन गुडएनएफ अमेरिका केबिजनेसमैन हैं. प्रीति से उमर में दस साल छोटे हैं. पर मुहब्बत कहां उमर देखती है.शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई. प्रीति की दोस्त सुजैन खान भी थी वहां. येतस्वीर जो हमने ऊपर चेपी है, बताते हैं यही प्रीति के पति हैं. हालांकि प्रीति कीतरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है. प्रीति के पापा आर्मी में ऑफिसर थे. प्रीति जब 13बरस की थी, तभी उनके पापा सड़क हादसे में मारे गए. एक्टिंग जो है सो है ही. परप्रीति ने क्रिमिनल सायकोलॉजी से ग्रेजुएशन डिग्री कम्पलीट की. प्रीति की पहलीफिल्म थी शाहरुख की छैया-छैया वाली 'दिल से'. फिर कई फिल्में की. लेकिन बेस्टएक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला 'कल हो न हो' के लिए. प्रीति का लिरिल साबुन औरपर्क का ऐड भी खूब चला. प्रीति जिंटा का लिरिल वाला ऐड देखा था क्या?https://www.youtube.com/watch?v=vzdWQBedqgU