The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bodyguard film actor and Malayalam star Dileep arrested by Kerala Police in Malayalam actress Bhavana attack case that rocked Kerala

'बॉडीगार्ड' फिल्म के हीरो को पुलिस ने बड़े केस में अरेस्ट कर लिया है

केरल की एक्ट्रेस को अगवा करने और यौन शोषण का चर्चित मामला है.

Advertisement
pic
10 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 10 जुलाई 2017, 11:51 PM IST)
Img The Lallantop
सलमान और करीना स्टारर "बॉडीगार्ड" जिस मलयालम फिल्म की रीमेक थी उसमें हीरो थे दिलीप जो यहां फिल्म के एक दृश्य में नयनतारा के साथ दिख रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
अगर आप टीवी पर साउथ की डब्ड फिल्में देखते हैं तो हाल ही में एक फिल्म आई थी 'शक्तिमान'. इसमें एक गांव का दिशाहीन लड़का किसी बड़े घर में बॉडीगार्ड बनकर जाता है, वहां सबकी रक्षा करता है. फिर मालिक उसे अपनी बेटी की रक्षा करने उसके कॉलेज भेज देता है.
ये एक मलयालम फिल्म थी जो 2010 में आई थी जिसका नाम था 'बॉडीगार्ड.' इसी के डायरेक्टर सिद्दीक ने अगले साल रिलीज हुई हिंदी 'बॉडीगार्ड' का भी डायरेक्शन किया था जिसमें सलमान खान हीरो थे और बॉडीगार्ड बने थे.
साउथ की 'बॉडीगार्ड' में हीरो थे दिलीप जो मलयाली सिनेमा के बडे़ सितारे हैं. करीब 25 साल से ज्यादा लंबे करियर वाले दिलीप को सोमवार केरल पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. उनके फैंस और वहां की पूरी फिल्म इंडस्ट्री इससे शॉक में हैं.
'बॉडीगार्ड' के दृश्य में दिलीप और नयनतारा.
'बॉडीगार्ड' के दृश्य में दिलीप और नयनतारा.

इस चर्चित मामले में अरेस्ट किया हैः 17 फरवरी की रात मलयालम फिल्मों की एक्ट्रेस भावना जब शूटिंग करके अपने घर एर्नाकुलम लौट रही थीं तो रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी कार को रोका और उसमें जबरदस्ती घुस गए. रात में दो घंटे तक वे कार में भावना के साथ यौन शोषण करते रहे, फोटो खींचते रहे और वीडियो बनाते रहे. बाद में वे दूसरी कार में फरार हो गए. भावना ने एक फिल्म डायरेक्टर के यहां शरण ली जिसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने अपहरण और यौन शोषण का मामला दर्ज कर लिया.
इस मामले ने इतना जोर पकड़ा की खुद केरल के मुख्यमंत्री को आश्वस्त करना पड़ा कि दोषियों को नहीं बक्शा जाएगा. पुलिस ने भावना के पूर्व-ड्राइवर सुनील कुमार उर्फ पल्सर सुनी को अरेस्ट कर लिया था. अब पुलिस ने स्टार दिलीप को भी गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष हाज़िर किया जाएगा.
भावना और दिलीप.
भावना और दिलीप.

पुलिस के पास सबूत हैं: पुलिस का दावा है कि इस अपराध में दिलीप का सीधा संबंध है और उन्होंने इसके पुख़्ता सबूत जमा कर लिए हैं. पुलिस के मुताबिक दिलीप ने ही गुंडों को अपहरण और शोषण के लिए कोटेशन दिया था. उन्होंने ही पल्सर सुनी को इस काम के लिए रखा था. पल्सर को दिलीप की फिल्म की शूटिंग लोकेशन पर भी देखा गया था.
दिलीप की ओर शक की सुई तब घूमी जब जेल से पल्सर के साथी ने दिलीप को एक पत्र लिखा जिसमें आरोप लगाया था कि इस पूरे अपराध की प्लानिंग उसने की थी. ये पत्र मीडिया में लीक हो गया था. बाद में दिलीप ने भी कहा था कि पल्सर उसे ब्लैकमेल कर रहा है. कई और सबूत हैं जिनके होने की बात कही जा रही है और दिलीप के लिए स्थिति खराब होने वाली है.
दिलीप ने क्यों करवाया (?) ये सबः बताया जाता है कि दिलीप भावना से खुन्नस खाकर बैठे थे. विदेश में एक शो के दौरान वो मलयाली एक्ट्रेस काव्या माधवन के साथ खुल्लम-खुल्ला रोमांस कर रहे थे. ये बात भावना ने अपनी दोस्त मंजू वारियर को बता दी जो दिलीप की पत्नी थीं. ये भी एक वजह थी कि दिलीप और मंजू में तलाक हो गया. माना जाता है कि दिलीप इस वजह से भावना से बहुत नाराज थे.
पिछले साल दिलीप ने काव्या से शादी कर ली.

Also READ: राज कुमार के 42 डायलॉगः जिन्हें सुनकर विरोधी बेइज्ज़ती से मर जाते थे!
नेहरू से लेकर नरेंद्र मोदी तकः इन 7 प्रधान मंत्रियों को आपने फिल्मों में नोटिस किया?
वो एक्टर, जिनकी फिल्मों की टिकट लेते 4-5 लोग तो भीड़ में दबकर मर जाते हैं
6 विवादित फिल्में जिनमें धाकड़ औरतें देख घबरा गया सेंसर बोर्ड
भारतीय सेना की अनूठी कहानियों पर एक-दो नहीं, 8 फिल्में बन रही हैं!
आपने किसे देखा था भीगी साड़ी में ज़ीनत अमान को या भगवान शिव को?
अजय देवगन की फिल्मों के 36 गाने जो ट्रक और टैंपो वाले बरसों से सुन रहे हैं
कुरोसावा की कही 16 बातें: फिल्में देखना और लिखना सीखने वालों के लिए विशेष
लैजेंडरी एक्टर ओम प्रकाश का इंटरव्यू: ऐसी कहानी सुपरस्टार लोगों की भी नहीं होती!
जिसे हमने एडल्ट कचरा समझा वो फिल्म कल्ट क्लासिक थी

Advertisement

Advertisement

()