आप, हम इंडो-पाक क्रिकेट 'युद्ध' देखते रहे. वो सरहद पर इंडो-पाक युद्ध न हो जाए,इसलिए तैनात रहे. फिर बर्फीला तूफान आया और सेना का एक जवान बर्फ में दबकर अपनी जानगंवा दी. कहते हैं कि क्रिकेट दोनों देशों के बीच रिश्तों को सुधारेगा. मालूम नहीं,कब? दुखद है कि हमारे एक और जवान को बर्फीला तूफान लील गया. करगिल में तीन दिन पहलेहिमस्खलन हुआ था. सेना के दो जवान फंस गए थे. एक को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तभीबचा लिया गया था. लेकिन एक जवान विजय कुमार तीन दिनों से लापता थे. रविवार को सेनाके रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान विजय का शव 12 फुट बर्फ के नीचे दबा मिला.https://twitter.com/PTI_News/status/711511646254968837 विजय कुमार का शव जहां दबामिला, वो ऊंचाई है 17500 फुट की. आर्मी पोस्ट है अपनी उधर. विजय कुमार के पार्थिवशरीर को पैतृक गांव ले जाया जाएगा. बता दें कि अगले 48 घंटों तक भयंकर बर्फीलेतूफान की आशंका है.