The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Body of a four year old child Zaid found in Ghaziabad after one and half year who was allegedly kidnapped

डेढ़ साल पहले गायब हुआ बच्चा, पड़ोसी की छत पर बक्से में ऐसा मिला कि देखा न जाए

उसी के भाई ने देखा और उसे लगा कि डरावनी गुड़िया है. इस केस में एक सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है.

Advertisement
pic
4 जून 2018 (अपडेटेड: 3 जून 2018, 04:32 AM IST)
Img The Lallantop
चार साल के मासूम जैद का शव डेढ़ साल बाद बरामद हुआ.
Quick AI Highlights
Click here to view more
1 दिसंबर, 2016 को चार साल का जैद गायब हो गया. घरवालों के पास फिरौती के लिए कॉल आई. घरवाले फिरौती देने को राजी हो गए. किडनैपर पैसे लेने आए तो पुलिस ने दबोच लिया. पूछताछ हुई लेकिन बच्चा ना तो जिंदा मिला, ना उसकी लाश मिली. पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल कर दी. आरोपी जमानत पर भी छूट गए.
जैद के गायब होने के करीब डेढ़ साल बाद 3 जून, 2018 को उसकी लाश एक पड़ोसी की छत पर एक बक्से में मिली. लाश कंकाल बन चुकी थी.
जैद दिसंबर 2016 में घर से लापता हो गया था.
जैद दिसंबर 2016 में घर से लापता हो गया था.

जानिए क्या है पूरा मामला
#चार साल का मोहम्मद जैद गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके का रहने वाला था. 1 दिसंबर, 2016 को अचानक लापता हो गया.
#पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया. बच्चे की छानबीन की गई पर कोई सबूत नहीं मिला.
#एक दिन फिरौती की कॉल आई. 10 लाख की फिरौती मांगी गई. घरवालों ने आठ लाख रुपए देने की बात की. परिजन पैसे लेकर किडनैपर की बताई जगह पहुंचे.
#पहले से मुस्तैद पुलिस ने वहां पैसे लेने आए एक आदमी को पकड़ लिया. उसकी निशानदेही पर उसका एक साथी भी पकड़ा गया.
#दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया. उन्होंने बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. पुलिस बच्चे की लाश बरामद नहीं कर सकी.
#पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी. आरोपियों को कोर्ट से जमानत भी मिल गई. पर बच्चे की लाश नहीं मिल पाई.
#रविवार को जैद का एक भाई खेल रहा था. उसकी गेंद पड़ोसी की छत पर चली गई. इस छत पर जाने के लिए सीढ़ियां नहीं बनी हैं. वो अलग से सीढ़ी लगाकर छत पर बॉल लेने गया.
#वापस आकर उसने अपने बड़े भाई को उस छत पर रखे बक्से में एक डरावनी गुड़िया होने की बात बताई. पहले तो उसकी बात को ऐसे ही समझा गया.लेकिन जब उसने जोर दिया तो छत पर जाकर बक्से को खोला गया.
बच्चे की लाश जो कंकाल बन गई.
बच्चे की लाश जो कंकाल बन गई.

उस बक्से में एक छोटे बच्चे की बहुत पुरानी लाश थी, जो कंकाल बन चुकी थी. उस कंकाल ने जो ऊनी कपड़े पहने थे, उन कपड़ों से उसकी पहचान जैद के रूप में हुई.
अब क्या सवाल उठते हैं?
#जैद के भाई ने कहा कि जब वो गायब हुआ तो इस छत की भी तलाशी ली थी. पता नहीं अब ये लाश यहां कैसे आई. जिस छत पर जाने के लिए सीढ़ियां नहीं हैं, वहां जैद कैसे पहुंचा? क्या वो जिंदा रहते हुए गया? क्या उसे कोई और लेकर गया? या कोई उसकी लाश को वहां रखकर गया?
# सड़ती हुई लाश की किसी को बदबू क्यों नहीं आई?
#पुलिस पर सवाल है कि बिना लाश बरामद किए चार्जशीट कैसे दाखिल कर दी? पुलिस ने किडनैपर्स से कैसे पूछताछ की, जो वो लाश का पता नहीं लगा सकी.
अब जैद की लाश मिलने के बाद पुलिस फिर से जांच करेगी.
अब जैद की लाश मिलने के बाद पुलिस फिर से जांच करेगी.

इलाके के सीओ का कहना है कि उन्हें पहले की पुलिस जांच के बारे में जानकारी नहीं है. वो इस केस की फिर से जांच करेंगे.


ये भी पढ़ें-
मनाली घूमने आई जापानी महिला के साथ टैक्सी वाले ने जो किया, वो बहुत बुरा है

दहेज के लिए प्रेगनेंट बीवी के साथ पति ने जो किया, वो सुनकर रूह कांप जाएगी.

घरों के सामने मास्टरबेट करने में गिरफ्तार इस लड़के ने छूटते ही घिनौना काम किया है

कश्मीर में पत्थरबाजों को CRPF की गाड़ी से कुचलने की वो हकीकत जो आपको कोई नहीं बताएगा

वीडियो-पड़ताल: क्या वाराणसी में जो पुल गिरा, उसके ठेकेदार नितिन गडकरी के बेटे हैं?

Advertisement

Advertisement

()