केंद्रीय कैबिनेट मिनिस्टर हैं महेश शर्मा. कल्चर माने संस्कृति के मंत्री. अपनेलाव-लश्कर के साथ गाज़ियाबाद के आशियाना ग्रीन सोसाइटी पहुंचे थे. एक घर के सामने जबगाड़ी रुकी. उस घर के सामने खड़े गार्ड ने पूछा होगा कि कहां जाना है. किससे मिलनाहै. इस बात पर मिनिस्टर साहब का बॉडीगार्ड इतना ज्यादा चिढ़ गया कि उसने गार्ड कोथप्पड़ मारने शुरू कर दिए. दे दनादन. एक के बाद एक. वो गार्ड जब भाग कर घर के अन्दरचला गया. मिनिस्टर साहब का बॉडीगार्ड वहां खड़े दूसरे गार्ड्स को मारने लगा.https://www.youtube.com/watch?v=Wl0ARoy_Mgo&feature=youtu.be मिनिस्टर साहब नेअपनी सफाई दी है. कहा कि वो उनकी बहन का घर है. पहले भी वो उस घर में जा चुके हैं.पूरा मामला क्या था, ये उनको नहीं पता. फिर भी उन्होंने अपने बॉडीगार्ड को निकालदिया है. उनका कहना है कि एक छोटी सी बात को जबरन पॉलिटिक्स का रंग दिया जा रहा है.पुलिस अब पूरे मैटर की जांच कर रही है.