--------------------------------------------------------------------------------गुड़गांव में एक जगह है बसई. ये गुडगांव, जिसे गुरुग्राम कहते हैं, का देहात इलाकाहै. बस कहने को ही देहात है. रईस लोग बसते हैं. गुड़गांव के विस्तार के लिए खूबजमीनें बेची हैं यहां के लोगों ने. मगर इसी बीच यहां इस गांव से एक बंदे के बड़ेचर्चे हैं. नाम है बॉबी कटारिया. 30 साल का बॉडी बिल्डर है. फेसबुक और यू-ट्यूब परपुलिस को गाली देने और लोगों की तथाकथित हेल्प करता है. 24 सितंबर से गुड़गांवपुलिस ने धर लिया है और अब न्यायिक हिरासत में है. सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियोहैं जिसमें पुलिस की पोल खोलने का दावा करता है.सोशल मीडिया का एंग्री यंगमैनअगस्त 2017 से खुद को लोगों का हितैशी बताने वाले बॉबी ने दबंग स्टाइल में गुड़गांवपुलिस की नाक में दम करना शुरू किया. कभी किसी पुलिस चौकी में जाकर शराब पीते पुलिसवालों की वीडियो बनाता, तो कभी रोड एक्सिडेंट में घायल बंदे को उठाकर अपनी गाड़ीमें हॉस्पिटल पहुंचाता. कभी गुड़गांव के ही अरावली स्कूल की बस से घायल बच्ची केलिए खड़ा होता तो कभी स्कूल वालों को धमकाता. कभी गुड़गांव में रात को चल रहेवेश्यावृत्ति के कारोबार पर पुलिस वालों को गरियाता.देखने पर लगता है कि सही काम करता है. मगर इन सब कामों में एक बात कॉमन है. अपनी हरतथाकथित समाजसेवा की वीडियो बनाता है. फेसबुक लाइव करता है. अपने नाम पर कई पेज बनारखे हैं. इससे भी खास बात ये कि खुद को लॉ ग्रेजुएट बताने वाला ये बंदा किसी कानूनव्यवस्था में भरोसा नहीं जताता दिखता है. खूब गाली-गलौज करता है. पुलिस वालों कोखुले में चैलेंज करता है कि बस में हो तो बिगाड़ लो क्या बिगाड़ोगे. एक वीडियो मेंतो रोता भी दिखेगा.भविष्य का दबंग नेता!खुद को कैनेडा की किसी फिटनेस कंपनी में जनरल सेक्रट्री बताता है. साथ ही खुद कोयुवा शक्ति फाउंडेशन नाम के एनजीओ का संस्थापक भी कहता है. सोशल मीडिया पर पॉपुलरहोने के लिए हर कोशिश करता है. अपनी एक टीम बना ली है जो गुड़गांव में बैठ कर इसकेवीडियोज को वायरल करने के लिए वीडियो और मैसेज सर्कुलेट करती है. कभी फरीदाबाद मेंअपने समर्थकों के साथ फेसबुक लाइव करता है तो कभी खुद को गुड़गांव में जाट समाज काहीरो बताने की कोशिश करता दिखता है. अपने एक वीडियो में गुर्जरों के बारे में एकबयान दिया तो फिर माफी मांगता भी दिखा. साल 2003-05 तक दिल्ली के युसुफ सराय मेंएमबीडीएवी स्कूल में 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाला बॉबी पास के चिराग दिल्ली मेंरहता था.सोशल मीडिया के इस दौर में भक्त तो बन ही जाते हैं. तो बॉबी कटारिया ने भी अपनेभक्त बना लिए हैं. कोई उसे शहीद भगत सिंह के बराबर बताता है तो कोई बॉबी कटारिया कोमहान बताते हुए खुद को उसका फैन बताता है. बस वही वीडियो दिखेंगे जिसमें 'बॉबी भाई'को भगवान बताने वाली जनता है और एकदम हीरो माफिक ये बंदा सबके दुख-दर्द सुनकर अपनेबाजुओं के दम पर सब कुछ ठीक कर देगा. बॉबी कटारिया की हर कोशिश सोशल मीडिया सेपब्लिसिटी पाने की लगती है.दिल्ली पुलिस के इस सब-इंस्पेक्टर ने भी एक वीडियो डाला था-पुलिस ने धर लिया हैपुलिस को लाइव वीडियो में गाली गलौज करने और उन्हें भ्रष्ट बताने वाले बॉबी कटारियाको 24 दिसंबर 2017 को गुड़गांव पुलिस ने धर लिया. चार दिन के पुलिस रिमांड के बादअब फरीदाबाद पुलिस ने दो दिन का रिमांड कोर्ट से लिया है. इसके बाद दिल्ली औरगाजियाबाद में दर्ज मामलों में भी यहां की पुलिस इसके अपनी कस्टडी में लेने की मांगकर चुकी है. गुड़गांव पुलिस ने बॉबी कटारिया पर IPC सेक्शन 354 (महिला सेछेड़छाड़), 285 (अग्नि या ज्वलनशील पदार्थ के सम्बन्ध में उपेक्षापूर्ण आचरण) और506 (धमकाना) के तहत केस दर्ज किया है. वहीं फरीदाबाद में धारा 386 (जबरन बसूली) केतहत मुकदमा दर्ज किया है.फरीदाबाद कोर्ट में पेशी के दौरान बॉबी कटारिया.फरीदाबाद कोर्ट में पेशी के वक्त चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद आए बॉबी कटारियाके कई फोटो शेयर हुए. बाहर खड़े समर्थकों ने वीडियो में बताया कि 7 दिनों में इसबॉडी बिल्डर का 10 किलो वजन घट गया है. उसे बुरी तरह पीटा गया है और वो ठीक से चलभी नहीं पा रहा है.--------------------------------------------------------------------------------Also Read:सावधान इंडिया देखकर जुर्म का खात्मा करने निकला गुड़गांव का 'हीरो' बॉबी कटारिया!इस लव स्टोरी से पता चलता है कि बिहारियों से बेहतर प्रेम कोई नहीं कर सकताकुमार विश्वास और केजरीवाल के बीच हुई लड़ाई की असल वजह