The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Boat with 3 AK 47 and ammunition found in Raigarh Maharashtra

महाराष्ट्र में AK 47 और गोलियों से भरी नाव मिली, फिर पता चली चौंकाने वाली बात!

गृहमंत्री ने बताया - "बोट ऑस्ट्रेलियन महिला की है"

Advertisement
pic
18 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 18 अगस्त 2022, 05:00 PM IST)
Raigarh Boat
Maharashtra के Raigarh में मिली Boat और उसमें बरामद की गई AK 47 राइफल और कारतूस. (आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र के तट पर हथियारों से भरी बोट मिलने से हड़कंप मच गया है. रायगढ़ के हरिकेश्वर तट पर ये सदिग्ध नाव मिली जिसमें 3 AK 47 राइफल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं. हथियारों के मिलने के बाद रायगढ़ और आसपास के इलाकों में एलर्ट जारी कर दिया है. इस पूरे मामले की जांच मुंबई ATS ने शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि NIA की टीम भी रायगढ़ रवाना हो गई है.

मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बोट से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा कि,

“आज श्रीवर्धन (बंदरगाह, रायगढ़) में एक बोट पाई गई.  इस बोट पर 3 AK 47 राइफल, कारतूस और बोट के कागजात बरामद हुए है. हमने कोस्ट गार्ड से संपर्क किया. ये बोट एक ऑस्ट्रेलियन महिला की है. उसका पति इस बोट का कैप्टन है. ये बोट मस्कट से यूरोप की तरफ जा रही थी. 26 जून 2022 को बोट का इंजन खराब हुआ. बोट पर मौजूद लोगों ने एक डिस्ट्रेस कॉल दिया. कोरियन नेवी की बोट आसपास थी. इसलिए उसने इन सभी लोगों को रेस्क्यू किया. और सभी लोगों को ओमान को सौंप दिया. उस समय हाई टाइड होने के कारण इस नाव को नहीं ले जाया जा सका. और ये बोट श्रीवर्धन की तरफ आ गई. भारतीय कोस्ट गार्ड ने इन सभी बातों की पुष्टि की है. लेकिन फिर भी हाईअलर्ट जारी है.”

बताया जा रहा है कि हथियारों से भरी संदिग्ध बोट जिस जगह मिली है, वहां से मुंबई की दूरी 200 किलोमीटर है जबकि पुणे सिर्फ 170 किलोमीटर दूर है. इस बोट के मिलने से मुंबई और आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था एलर्ट करने की बात कही जा रही है. फडणवीस के बयान ने कई संदेहों को खारिज किया है लेकिन हथियारों से भरी बोट का मिलना इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि मुंबई में 26/11 हमले के वक्त भी आतंकवादी समुद्री रास्ते से ही मुंबई में घुसे थे.

इस बीच रायगढ़ के जिलाधिकारी ने इस मामले में आजतक से बात की. उन्होंने इस बात की अपील की है कि अफवाह ना फैलाई जाए. हालांकि जिलाधिकारी ने कहा कि,

“अगर आसपास के इलाके में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है या किसी व्यक्ति को किसी पर शक होता है तो तुरंत पुलिस और जिला प्रशासन को इसकी सूचना दें.”

इधर समुद्री तट पर संदिग्ध बोट मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस बोट की सूचना सबसे पहले मछवारों ने दी. इसके बाद इस बोट की जांच शुरू हुई. इसके अलावा खबर ये भी आ रही है कि रायगढ़ में एक और बोट बरामद हुई है. हालांकि बताया जा रहा है कि इस दूसरी बोट में कोई हथियार नहीं मिले हैं. इस नाव में कुछ लाइफ जैकेट बरामद हुए हैं. बताया जा रहा है कि इस नाव की भी जांच की जा रही है.

26/11 में कसाब की गोली से घायल हुए और उसे पहचानने वाले का बुरा हाल है!

Advertisement

Advertisement

()