The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • BMC asks Mumbai Police to take action against Sonu Sood

लॉकडाउन के मसीहा कहलाए सोनू सूद पर FIR करेगी BMC, अवैध निर्माण का केस

कंगना के सोनू भी BMC के रडार पर, बिना परमिशन रेज़िडेंशियल बिल्डिंग को होटल में बदला!

Advertisement
pic
7 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 7 जनवरी 2021, 08:51 AM IST)
Img The Lallantop
BMC का कहना है कि नोटिस भेज-भेज थक गए, सोनू जवाब ही नहीं देते. फोटो - फाइल
Quick AI Highlights
Click here to view more
BMC ने मुंबई पुलिस को एक लिखित शिकायत भेजी है. एक्टर सोनू सूद के खिलाफ. मांग की है कि जल्द से जल्द सोनू के खिलाफ FIR दर्ज हो. BMC के अनुसार सोनू ने अपनी रेज़ीडेंशियल बिल्डिंग को होटल में कन्वर्ट कर लिया. वो भी बिना किसी परमिशन के. BMC ने कई नोटिस भी भेजे, पर सोनू की तरफ से कोई जवाब नहीं आया. जिस कारण BMC को ये कदम उठाना पड़ा.
ये शिकायत सोनू और उनकी वाइफ सोनाली सूद के खिलाफ की गई है. आरोप लगाया गया कि इन्होंने अपनी बिल्डिंग में गैरकानूनी निर्माण किया. सोनू जुहू में स्थित शक्ति सागर नाम की बिल्डिंग में रहते हैं. ये एक 6 मंजिला रेज़ीडेंशियल बिल्डिंग है. BMC का कहना है कि इसे बिना कोई प्रॉपर परमिशन लिए होटल में तब्दील कर लिया गया. ऊपर से इललीगल कंस्ट्रक्शन भी कर डाला. BMC ने दो राउंडस में इंस्पेक्शन भी किया. इसके बावजूद सोनू ने कोई बदलाव नहीं किए. इसलिए मजबूरन BMC को जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवानी पड़ी. BMC के जूनियर इंजीनियर मंदार वकंकात ने कंपलेंट पर साइन किया.
जुहू पुलिस ने अपनी ओर से जांच भी शुरू कर दी है. हालांकि, सोनू के खिलाफ अभी तक कोई FIR फाइल नहीं की है.
BMC के मुताबिक उन्होंने सोनू को पहला नोटिस 27 अक्टूबर को भेजा था. जिसका जवाब देने की आखिरी तारीख थी 26 नवंबर. BMC अधिकारियों के मुताबिक सोनू को एक महीने का वक्त दिया गया. फिर भी उन्होंने जवाब नहीं दिया. BMC का कहना है कि सोनू के बिल्डिंग निर्माण ने महाराष्ट्र रीजनल टाउन प्लैनिंग एक्ट का उल्लंघन किया है.
bmc
शिकायत में सोनू और उनकी पत्नी सोनाली का नाम है. फोटो - इंस्टाग्राम

BMC का अगला इंस्पेक्शन 4 जनवरी, 2021 को था. पाया गया कि सोनू और भी गैरकानूनी निर्माण कर रहे हैं. जवाब उन्होंने एक भी नोटिस का नहीं दिया. इसलिए BMC को पुलिस की मदद लेनी पड़ी.
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू ने नई फिल्म अनाउंस की है. नाम है ‘किसान’. जिसके लिए उन्हें अमिताभ बच्चन ने भी शुभकामनाएं दी.

Advertisement

Advertisement

()