भारतीय रेल के खेल निराले हैं. और हर बार कमाल रेलमंत्री ही करें ये जरूरी नहीं है.इस बार टिकट काटने वाली एक मोहतरमा ने कमाल किया. उन्होंने एक यात्री को लगभग 99परसेंट डिस्काउंट देकर टिकट थमा दिया. वो भी गलती से.ये चिट्ठी हमें एक रीडर ने भेजी है. नाम है अभिषेक दुबे. अभिषेक ने बताया कि वोकड़कड़डूमा के रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर गए थे. वहां एक मोहतरमा टिकट काट रही थीं.भाई ने एंट्री भरकर फार्म दिया. पेमेंट के लिए एटीएम कार्ड दिया और कहा पैसा काटलो. मैडम ने मशीन में रकम की गिनती डालकर पिन के लिए बढ़ाया. अभिषेक ने पिन डालकरआगे बढ़ाया. एक बार को लगा कि कहीं कुछ गलत हुआ है लेकिन फिर अभिषेक को लगा किसामने वाली एक्सपीरिएंस्ड है.काउंटर जैसे ही छोड़ा, टिकट देखा. उसमें काटने थे 505 रुपए और काटे गए थे 5.05रुपए. रसीद भी इतने की मिली थी. फिर मैडम को गलती का अहसास हुआ और अभिषेक कोबुलाया. अभिषेक ने भी बिना चूं चां किए सही रकम दे दी. ये भी लिखा है कि उनको मुंबईका केस याद आया जब रेलवे ने एक यात्री के 10 हजार की जगह एक लाख रुपए काट लिए थे औरवापस करने में उसकी नानी मर रही थी. मतलब काम करने वाले भी इंसान ही हैं, उनसे गलतीहो सकती है लेकिन डिपार्टमेंट को तो ईमानदार रहना चाहिए न.नीचे चिट्ठी के साथ संलग्न टिकट और रसीदें लगी हैं.रसीदटिकटचलो अब रेलवे की बात तो हो गई. लखनऊ में कुछ दिन पहले हमारा शो था. वहां दो लोगोंने कॉमेडी की रेल चलाई. वीडियो देखो.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:किसी ने बोला- 'फूल गिर गया', लोगों ने सुना 'पुल गिर गया' और पिस गए 23 मुंबईकररेलवे की ताकत को गांधी से ज्यादा आजतक कोई नहीं समझ पायाआए दिन हो रहे रेल हादसों की असली वजह ये हैरेलवे की हालत दुरुस्त करने वो अफसर आ रहा है जिसने 'चप्पलमार सांसद' को सबक सिखादिया था