खुली आंखों वाली सरकार और दोनों मुल्कों की क्रिकेट टीमें जो रगड़ा सुलटा नहींपाईं. वो काम अब बंद आंखों वालों ने सुलझा लिया है. जनवरी में एशिया कप होना है.पाकिस्तानी हुक्मरानों ने इस टूर्नामेंट में ब्लाइंड टीम को खेलने की इजाजत दे दीहै. बधाई, पाकिस्तानी प्लाइंड क्रिकेट टीम अपने इंडिया आ रही है. ये टूर्नामेंट'क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड' करवाती है. दोनों टीम 17 से 24 जनवरी के बीच मैचखेलेंगी. अच्छा है, इंडिया और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल भीटीमें भी आ रही हैं. इंडिया भी सबको सिक्योरिटी देने के लिए तैयार हो गई है. अतिथिदेवो भव: कॉन्सेप्ट भूले थोड़ी हैं हम.