गाड़ी के बोनट में 50 लाख रुपए जलने की खबर पढ़ोगे तो मजा आ जाएगा
महिंद्रा TUV से रुपैया ठिकाने लगाने ले जाया जा रहा था, धोखा हो गया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
जिसको हौंके सांइयां बचा सके न कोय
माफ करो कहावत थोड़ी उलट दी है. लेकिन मामला ही ऐसा है. राजस्थान के चुरू में एक महिंद्रा की SUV के बोनट में नोटों की गड्डियां मिलीं. करिया कुट्ट. एकदम जली भुनी. बाद में पता चला कि ये ब्लैट मनी खपाने ले जाया जा रहा था. हजार पांच सौ के नोट थे. गाड़ी वाले भाग गए हैं. पकड़े जाएंगे तो पता लग जाएगा. धीरज धरो.
डोकवा रतनपुरा के बीच नेशनल हाईवे 65 से थानेदार अनिल बिश्नोई के पास फोन आया. कि साब यहां एक गाड़ी, महिंद्रा TUV300, नंबर HR B 7461 में आग लग गई है. उसके बोनट में जले हुए नोट हैं. थानेदार वहां पहुंचे तो अपनी आंखिन देखा. कि हजार और पनसउवा नोटों की गड्डियां जली पड़ी हैं. और नोट हवा में उड़ रहे हैं.
वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को जो बताया वो मामला ये है. हरियाणा नंबर की ये गाड़ी रोड पर खड़ी हुई. इसमें से धुंआं निकल रहा था. लोग आए कि आग बुझाई जाए. पानी वानी डाला. लेकिन बोनट से धुंआं फुल स्पीड में निकल रहा था. लोगों ने खोलकर देखा तो उसमें नोट जल रहे थे. फिर गाड़ी वाले लोग बैग में जितना रुपया भर सकते थे, भरा और भाग गए. उधर आने जाने वाले लोग नोट लूटने में लग गए. एक पिकप वाले ने पुलिस को फोन किया तो पुलिस वहां पहुंची. पता लगा कि ये लोग ये पैसा ठिकाने लगाने जा रहे थे. शायद शॉर्ट सर्किट या इंजन गरम होने से आग लग गई और सारे पैसों की चुंगी लग गई.
ये भी पढ़ें: कैशियर बाबू ब्लैक मनी को व्हाइट करने जा रहे थे, 25 लाख की चुंगी लग गई जानिए, नोट बैन करके मोदी ने कितना काला धन कम कर दिया!
ये भी पढ़ें: कैशियर बाबू ब्लैक मनी को व्हाइट करने जा रहे थे, 25 लाख की चुंगी लग गई जानिए, नोट बैन करके मोदी ने कितना काला धन कम कर दिया!

.webp?width=60)

