पाक सेना पर BLA का हमला, आत्मघाती धमाके में 90 जवानों के मारे जाने का दावा
पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया कि घायलों को ले जाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया है. इसके अलावा इलाके की निगरानी के लिए ड्रोन भेजे गए हैं.
.webp?width=210)
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने रविवार, 16 मार्च को पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला किया है. BLA ने दावा किया कि इस हमले में 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं. बताया जा रहा है कि यह आत्मघाती हमला था. पाकिस्तानी सेना के काफिले में आठ बसें थीं. जिन्हें विद्रोहियों ने IED से उड़ा दिया.
इंडिया टुडे से जुड़ी शिवानी शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, BLA की तरफ से एक प्रेस रिलीज जारी की गई. इसमें बताया गया,
इस हमले को लेकर पाकिस्तान सेना की तरफ से भी आधिकारिक बयान आया. पाकिस्तानी अधिकारी ने बयान में कहा कि क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला किया गया. सात बसों और दो वाहनों वाले काफिले को निशाना बनाया गया. अधिकारी ने बताया कि इस हमले में कम से कम सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 21 घायल हुए हैं. वहीं एक बस को IED से लदे वाहन ने टक्कर मार दी. जो संभवत आत्मघाती हमला था. जबकि दूसरी को रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) से निशाना बनाया गया. अधिकारी ने बताया कि घायलों को ले जाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया है. इसके अलावा इलाके की निगरानी के लिए ड्रोन भेजे गए हैं.
नोशकी स्टेशन के SHO जफरुल्लाह सुलेमानी ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह एक आत्मघाती हमला था. घटनास्थल से मिले सबूतों से पता चलता है कि आत्मघाती हमलावर ने जानबूझकर विस्फोटकों से लदी गाड़ी को सैन्य काफिले में घुसा दिया था. उन्होंने आगे बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. तथा घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक: रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हुआ? सरकार और BLA के दावे अलग-अलग
इसके पहले बीती 11 मार्च को BLA ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर पैसेंजर ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया था. इसके बाद बलूच विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने 214 पाकिस्तानियों को बंधक बना लिया. BLA ने दावा किया था कि उन्होंने सभी बंधकों को मार दिया है.
वीडियो: दुनियादारी: पाकिस्तान और BLA के आंकड़ों में इतना अंतर क्यों?

.webp?width=60)

