बीजेपी के सांसद अंशुल वर्मा ने चौकीदार को दिया इस्तीफा
कहा था- दलित होने की वजह से पार्टी ने काटा टिकट.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने टिकट बंटवारे में बहुतों को नाराज किया. 60 टिकट बटे हैं जिनमें 16 लोगों के टिकट कटे और 4 लोगों की जगह बदली गई. 16 टिकट कटाए लोगों में से एक हरदोई के अंशुल वर्मा भी हैं. भयंकर आहत हैं. फाइनली पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. बुधवार को पार्टी कार्यालय के चौकीदार को इस्तीफा सौंप दिया.
दो दिन पहले अंशुल वर्मा गुस्से में थे, लेकिन इतने गुस्से में नहीं थे कि इस्तीफा दे दें. उन्होंने बयान दिया था कि 'मेरा टिकट कटने का कारण मेरा अनुसूचित जाति का होना है. जिन सात सांसदों के टिकट काटे गए हैं उनमें से 6 दलित हैं.' सभी पार्टियां चुनावी मोड में हैं. आना जाना लगा रहता है. बीजेपी चुनाव के खेल को रोमांचक(या कहो सुरक्षित) बनाने के लिए खूब पत्ते फेंट रही है. दलबदल कर आए नेताओं को भारी तवज्जो दी जा रही है. हरदोई से सांसद अंशुल वर्मा का टिकट काटकर जय प्रकाश को उम्मीदवार बनाया गया है.BJP's Hardoi MP Anshul Verma handed his resignation to Chowkidaar at BJP office. He is confused after so much Chowkidaars in BJP but he chooses Asli Chowkidaar... pic.twitter.com/z35nM2BSOc
— Prashant Kanojia (@PJkanojia) March 27, 2019

