The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • BJP Workers Climbed on tress to Missed call Party Membership No Network in MP Sidhi

जोश हाई था और नेटवर्क लो, पेड़ पर चढ़ दिलाई BJP की सदस्यता, अब ट्रोल हो रहे

Madhya Pradesh News: भाजपा नेता के पोस्ट पर एक यूजर ने सवाल उठाया कि इस इलाके के लोग इमरजेंसी नंबर्स पर कैसे कॉल करते होंगे. क्योंकि यहां नेटवर्क की गंभीर समस्या है.

Advertisement
Madhya Pradesh
BJP कार्यकर्ता मिस्ड कॉल मारने के लिए पेड़ पर चढ़ गए. (तस्वीर: सोशल मीडिया)
pic
रवि सुमन
30 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 11:36 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारतीय जनता पार्टी (BJP) में सदस्यता ग्रहण कराने का दौर चल रहा है. इस दौरान मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीधी जिले से खबर आई है कि BJP के कार्यकर्ता मिस्ड कॉल से सदस्यता दिलाने के लिए पेड़ पर चढ़ गए. मामला धौहनी विधानसभा क्षेत्र के पोड़ी का है. BJP के प्रदेश मंत्री राजेश पांडे ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है. और अपने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की है. हालांकि, ये नौबत इसलिए आई क्योंकि इलाके में नेटवर्क की समस्या है. इसको लेकर कई यूजर्स ने पांडे पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

राजेश पांडे ने अपने पोस्ट में लिखा,

Embed

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी पर दिल्ली बीजेपी नेता का विवादित बयान, कहा- 'बाज आ जा नहीं तो इंदिरा गांधी वाला हाल होगा'

Embed

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने राजेश पांडे के पोस्ट पर सवाल उठाया है. दरअसल, धौहनी एक आदिवासी बहुल इलाका है. इस विधानसभा क्षेत्र से BJP के कुंवर सिंह टेकाम 4 बार के विधायक हैं. यूजर्स दावा कर रहे हैं कि इस इलाके में अब भी नेटवर्क की गंभीर समस्या है. संजीव पांडे नाम के यूजर ने लिखा,

Embed

BJP Membership Program
संजीव पांडे का रिएक्शन.

दीप शाह नाम के यूजर ने लिखा,

Embed

BJP Rajesh Pandey
दीप शाह का कॉमेंट.

कई अन्य यूजर्स ने भी पांडे की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है. और इलाके में नेटवर्क की दिक्कतों का मामला उठाया है.

कुछ यूजर्स ने भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्थन में भी पोस्ट किया है.

BJP missed call
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया.

इससे पहले, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक युवक से जबरदस्ती मोबाइल छीन कर BJP की सदस्यता दिलाने का मामला सामने आया था. युवक ने मारपीट का भी आरोप लगाया था. पुलिस ने इस मामले में 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

वीडियो: शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव के खिलाफ ही मोर्चा खोला?

Advertisement

Advertisement

()