मागली रवि. बीजेपी का वर्कर था. अब नहीं हैं. 35 साल के रवि की लाश शुक्रवार की शाममैसूर के प्रिय पटना इलाके में मिली है. वो भी अजीबो-गरीब हालात में. घरवालों नेइसे मर्डर बताया है. और केस दर्ज करा दिया है. बताया जा रहा है कि रवि को आखिरी बारउसकी बाइक के साथ देखा गया था. लोगों ने पुलिस को खबर दी थी कि प्रिय पटना इलाकेमें एक ऐक्सिडेंट हो गया है. जहां रवि की लाश मिली वो जगह लोकल पुलिस स्टेशन से डेढकिलोमीटर दूर है. खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर आई और छानबीन की. लाश के साथ रविकी बाइक पुलिस को मिली है. जिसपर काफी स्क्रैच थे. मैसूर के एसपी रवि चेन्नावर काकहना है, 'रवि बीजेपी वर्कर था. छानबीन से पता चला है कि ये कोई दुश्मनी का मामलानहीं है. लेकिन घरवालों को लगता है कि किसी ने रवि का मर्डर किया है. और उन्होंनेकेस दर्ज करा दिया है. आपीसी की धारा 302 लगाकर हमने केस दर्ज कर लिया है. एकआईपीएस ऑफिसर को भी केस की छानबीन के लिए अप्वाइंट किया गया है. ' --------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़िये..कहानी कम्युनिस्टों और RSS के 50 साल की खूनी लड़ाई कीमैसूर: BJP वर्कर को दरांती से काट डाला, इलाके में तनाव