The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • BJP uploads a video on its verified twitter handle targeting individuals who are calling out mob lynching in India

क्या बीजेपी का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल कोई गौरक्षक चला रहा है?

इस हैंडल पर जो वीडियो अपलोड हुआ है वो पीएम को गुस्सा दिला सकता है.

Advertisement
pic
15 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 16 जुलाई 2017, 07:26 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
14 जुलाई 2017 की शाम साढ़े आठ बजे बीजेपी के ऑफिशियल ट्विटर से ये वीडियो पोस्ट हुआ. इस वीडियो में कोई विक्रम बजाज बताते हैं कि "जब देश आगे बढ़ रहा है, विकास कर रहा है तो कौन सोची समझी साजिश के तहत झूठे आंदोलनों को जन्म दे रहा है?" इस टोटल 3 मिनट 27 सेकेंड के वीडियो में "खबरों के पीछे का सच और रिसर्च" दिखाया गया है. इसमें वीडियो में बजाज ने बिल्कुल उसी ट्रोल वाले अंदाज में आंदोलनों पर सवाल उठाया है "अब क्यों बोल रहे हो, तब क्यों नहीं बोले?" सबसे पहले ये वीडियो देख लिया जाए. फिर आगे बात करते हैं. थोड़ा फैक्ट्स की बात कर ली जाए. इस ट्रोल वीडियो में किस हद तक झूठ भरा है, ये समझ में आ जाएगा. बता रहे हैं कि छिटपुट हिंसा की घटनाएं हुई हैं लेकिन इन सेलेक्टिव घटनाओं पर कुम्भकर्ण की नींद सोए बुद्धिजीवी अचानक जाग गए हैं. इन रिसर्चर महोदय की मानें तो अगर पहले कोई कुछ नहीं बोला या नहीं जागा तो कभी नहीं जागना चाहिए. हालांकि ये पूरी तरह झूठ है. रिसर्चर जी को सिर्फ गौरक्षकों द्वारा की गई मोब लिंचिंग के विरोध में हुए प्रदर्शनों का विरोध करना है, उसके चक्कर में सारी किलिंग्स को लपेट लिया. जबकि विरोध करने वालों ने हर तरह की हिंसा का विरोध किया है. केरल में चाहे आरएसएस के लोगों की हत्या हो या कांग्रेस नेताओं द्वारा बछड़े को काटना, सबकी पुरजोर मुखालफत की गई. कश्मीर में पुलिस अफसर अयूब पंडित की भीड़ द्वारा हत्या के बाद बीजेपी ने क्या किया, ये तो नहीं पता लेकिन हिंसा के खिलाफ लोगों ने इसका भी विरोध किया था. लेकिन रिसर्चर बता रहा है कि इसका कहीं जिक्र तक नहीं हुआ. पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में दंगे हुए तो उसका भी पुरजोर विरोध किया गया. ममता बनर्जी के उस बयान की भर्त्सना हुई जो उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया था. कि राज्यपाल की उनसे बात करने की टोन सही नहीं थी. अगर गौरक्षकों द्वारा हत्या के विरोध में #NotInMyName कैंपेन हुआ तो अमरनाथ यात्रियों पर हुए अटैक के विरोध में भी जंतर मंतर पर यही प्रदर्शन हुआ था. रिसर्चर आगे 2012-13 में हुए अपराधों के आंकड़े देता हुआ पूछता है कि "तब कहां थे?" हालांकि वो ये नहीं बताता कि वो खुद कहां था? जैसे आज 'बुद्धिजीवी लोग' जाग रहे हैं, वो तो पहले से ही जागृत आत्मा था, उसने क्यों नहीं कुछ किया?
अब इसके पीछे ट्रोल टाइप की मानसिकता पर विचार कर लिया जाए. बीजेपी की सरकार केंद्र में है. बीजेपी के समर्थन वाली सरकार कश्मीर में है. जिनके ऊपर इन घटनाओं पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी है वो विक्टिम का ही कान उमेठने में लगे हुए हैं. देश में गौ-आतंकवाद कितना बढ़ा हुआ है उस पर प्रधानमंत्री खुद दो बार गौरक्षकों को आड़े हाथों ले चुके हैं. जिनको ये रिसर्चर 'चंद घटनाएं' बता रहा है उसने पीएम तक को विचलित कर दिया लेकिन इसके हिसाब से और किसी को विचलित नहीं होना चाहिए. 
इससे पहले ये 'चंद घटनाएं' ऊना में, दादरी में, अलवर में, बल्लभगढ़ में और पता नहीं कहां-कहां हो चुकी हैं. अभी तक घटनाओं को अंजाम देने वालों का क्या हुआ कुछ पता नहीं, लेकिन जिस पार्टी की सरकार है उसका ट्विटर हैंडल इन घटनाओं पर सवाल उठाने वालों को ही सवालों के घेरे में ले रहा है. यानी जबरा मारे और रोने भी न दे. ये रिसर्चर बार-बार अपने वीडियो में नरेंद्र मोदी का नाम लेता है लेकिन उनकी ही बात से इत्तेफाक नहीं रखता, है न कमाल की बात.
ये भी पढ़ें: लखनऊ विधानसभा में मिले PETN ने एक बार आतंकी की चड्डी में आग लगा दी थी

हिंदू आतंकी पकड़े जाने पर नाचने वालों, आतंकवाद का अभी एक ही धर्म है!

मुसलमानों और हिंदुओं के बीच के इस फर्क ने ही मुसलमानों की छवि इतनी खराब की है

#NotInMyName का नारा जिसे लगाना चाहिए, वो तो जंतर मंतर पहुंचे ही नहीं

 

Advertisement

Advertisement

()