The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • BJP targeted Mallikarjun Kharge muffler in Rajya Sabha

मफलर उतार कर केंद्रीय मंत्री से बोले खरगे- 'ये रख लो, नीलाम करके PM केयर फंड में पैसे डाल देना'

एयरपोर्ट पर मोदी से खरगे ने क्या कहा था जो दोनों हंसने लगे.

Advertisement
pic
12 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 12 फ़रवरी 2023, 01:38 PM IST)
Leader of the Opposition in Rajya Sabha Mallikarjun Kharge
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (फाइल फोटो: PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

राज्य सभा में बुधवार, 8 फरवरी को विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के मफलर की चर्चा होने लगी. संसद में खरगे के मफलर की बात केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जबान पर आ गई थी. दरअसल कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने अडानी-हिंडनबर्ग मामले की संयुक्त संसदीय समिति (JPC-जॉइंट पार्लियामेंट्री कमिटी) से जांच की मांग दोहराई थी. इसी पर जवाब देते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि व्यक्तिगत मामलों में JPC की जांच नहीं हो सकती. इसी दौरान वो बोल पड़े,

कल को ज्वॉइंट पार्लियामेंट्री कमिटी ये भी तय करे कि ये जो स्कार्फ पहना हुआ है मल्लिकार्जुन खरगे जी ने, ये लुई विटॉन (Louis Vuitton) का स्कार्फ. ये कहां से आया? किसने इसके पैसे दिए? कितने का स्कार्फ है? इनकी वेल्थ कहां से आई? जॉइंट पार्लियामेंट्री कमिटी का ये इश्यू नहीं हो सकता.

BJP targeted Mallikarjun Kharge muffler
मल्लिकार्जुन खरगे के इस मफलर पर BJP ने निशाना साधा था (फोटो: संसद टीवी)
मफलर वाली बात के बाद खरगे ने क्या किया?

इन सबके बाद संसद से निकल कर खरगे ने जो किया, उसका जवाब पीयूष गोयल के पास नहीं था. राज्य सभा से निकलकर खरगे ने क्या किया था? ये बताया पत्रकार आदेश रावल ने. इस बार के नेतानगरी में. रावल के मुताबिक खरगे जब बाहर निकले. संसद परिसर में ही पीयूष गोयल उन्हें मिले. खरगे ने तब उनसे कहा,

मेरा बेटा अमेरिका में काम करता है. वहां से मुझे ये सब भेजता रहता है. 

ये कहकर खरगे अपने गले से मफलर निकाल कर गोयल को देने लगे और कहा,

ये लो. इसकी नीलामी कर देना और इसका जो पैसा आए पीएम केयर फंड में जमा कर देना.

जब PM मोदी से मिले थे खरगे

आदेश रावल ने एक और किस्सा सुनाया. कर्नाटक में पीएम मोदी और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे की मुलाकात से जुड़ा किस्सा. अभी हाल ही में पीएम मोदी कर्नाटक गए थे. जब वो वापस लौट रहे थे, उनकी मुलाकात मल्लिकार्जुन खरगे से हुई. पीएम ने उनसे कहा,

मैं आपके क्षेत्र में गया था. आपके लोगों ने मुझे बुलाया था.

इस पर खरगे ने पीएम से कहा,

मैं आपको याद दिला देता हूं. 2014 में भी आप मेरे क्षेत्र में आए थे. लोगों ने बुलाया था और मैं तब भी चुनाव जीत गया.

इसके बाद पीएम मोदी और खरगे दोनों हंसने लगे.

वीडियो: नेतानगरी: अडाणी पर संसद में मोदी Vs राहुल की इनसाइड स्‍टोरी क्या है?

Advertisement

Advertisement

()