बीजेपी का आरोप, शाहीन बाग़ में असम को भारत से अलग करने की बात हो रही है
बीजेपी ने वीडियो जारी किया.
Advertisement

संबित पात्रा ने एक वीडियो रिलीज़ कर आरोप लगाया कि इसमें एक शख्स असम को भारत से अलग करने की बात कह रहा है. बायीं तरफ संबित पात्रा. दायीं तरफ कथित वीडियो का स्क्रीनग्रैब.
Quick AI Highlights
Click here to view more
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच दिल्ली के शाहीन बाग़ की काफ़ी चर्चा हो रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने 25 जनवरी, शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली का शाहीन बाग़ तौहीन बाग़ है और यहां भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की कोशिश की जा रही है.
संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि शाहीन बाग दिशाहीन बाग़ है. पात्रा ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि शाहीन बाग़ में एक शख्स देश विरोधी और असम को भारत से अलग करने की बात कर रहा है. उन्होंने कहा, 'हमारे पास इसके सबूत हैं कि शाहीन बाग़ में किसी तरह की साजिश हो रही है.'
झारखंड: माहौल खराब होते देख SP ने गाया 'जन गण मन' और कमाल हो गया
इस वीडियो के हवाले से उन्होंने कहा,Sharing the link of today’s Press Conference at @BJP4Delhi Headoffice
Dr. Sambit Patra addressing a Press Conference on Shaheen Bagh at BJP De... https://t.co/mWtP2J9qXn via @YouTube — Sambit Patra (@sambitswaraj) January 25, 2020
''जिस तरह देश विरोधी बातें इस भाषण में कही गईं, ये ना सिर्फ चिंताजनक हैं, बल्कि देशद्रोही भी हैं. इसमें अल्लाह हू अकबर के नारे लग रहे हैं. हिंदुस्तान के ख़िलाफ़ बात हो रही है. नॉर्थ इंडिया को भारत से अलग कर देने की बात हो रही है.''पात्रा ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट को भारत से जोड़ने वाली 'चिकेन नेक' को काटने की बात हो रही है. हालांकि ये वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले संबित पात्रा ने ये वीडियो ट्वीट भी किया. संबित पात्रा ने लिखा...
दोस्तों शाहीन बाग़ की असलियत देखें. 1. असम को इंडिया से काट कर अलग करना हमारी ज़िम्मेदारी 2. 'चिकेन नेक' मुसलमानों का है 3. इतना मवाद डालो पटरी पे की इंडिया की फ़ौज असम जा ना सके 4. सारे ग़ैर मुसलमानो को मुसलमानों के शर्त पर ही आना होगा अगर ये देशविरोधी नहीं है तो क्या है?
वीडियो में दिख रहा शख्स कौन है? कथित तौर पर ये भाषण शर्जील इमाम का है. वो शाहीन बाग़ ऑर्गेनाइजिंग कमेटी से जुड़ा हुआ था. इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है, शाहीन बाग़ में प्रोटेस्ट आयोजित करने में शर्जील इमाम की अहम भूमिका है. इंडिया टुडे के मुताबिक, बाद में उसका कमेटी के सदस्यों से झगड़ा हो गया. अब वो कमेटी और प्रदर्शन का हिस्सा नहीं है. असम सरकार केस दर्ज करेगी असम की बीजेपी सरकार ने कहा है कि वो इस वीडियो के कॉन्टेंट के आधार पर केस दर्ज़ करेगी. असम के मंत्री और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा,दोस्तों शाहीन बाग़ की असलियत देखें: १)असम को इंडिया से काट कर अलग करना हमारी ज़िम्मेदारी २)”Chicken Neck” मुसलमानो का है ३)इतना मवाद डालो पटरी पे की इंडिया की फ़ौज Assam जा ना सके ४)सारे ग़ैर मुसलमानो को मुसलमानों के शर्त पर ही आना होगा If this is not ANTI NATIONAL then what is? pic.twitter.com/kgxl3GLwx1
— Sambit Patra (@sambitswaraj) January 25, 2020
''शाहीन बाग के प्रदर्शन के मुख्य आयोजनकर्ता शर्जील ने कहा है कि असम को भारत से अलग कर देना चाहिए. राज्य सरकार ने इस देशद्रोही बयान का संज्ञान लिया है और केस दर्ज़ करने का फैसला किया है.''शाहीन बाग़ में CAA-NRC के ख़िलाफ़ प्रदर्शन को एक महीने से ज़्यादा हो गए हैं. इसमें महिलाएं बड़ी संख्या में हिस्सा ले रही हैं.
झारखंड: माहौल खराब होते देख SP ने गाया 'जन गण मन' और कमाल हो गया

