बंगाल में काफिले पर हमले के बाद जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी को खूब सुनाया
ममता बनर्जी ने भी हमला बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी
Advertisement

अपने काफिले पर हमले के बाद BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीसी कर ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला.
पश्चिम बंगाल के दौरे पर गए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार 10 दिसंबर को पथराव हुआ. इस घटना के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तंज कसा. कहा कि यहां कभी गृह मंत्री होते हैं, तो कभी चड्ढा, नड्डा, फड्डा और भड्डा. जब उन्हें ऑडियंस नहीं मिलती तो वे अपने कार्यकर्ताओं से ऐसी नौटंकियां करवाते हैं. ममता के इस बयान पर जेपी नड्डा ने तीखा पलटवार किया.
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा,
पथराव की घटना पर जेपी नड्डा ने कहा,
जेपी नड्डा ने कहा ने आगे कहा,
नड्डा ने कहा,
नड्डा ने आरोप लगाया कि कि यहां भ्रष्टाचार राजनीतिक संरक्षण में हो रहा है. ममता के संरक्षण में हो रहा है. कोयला और बालू पर सिंडिकेट चल रहा है. कटमनी और पैसे अंतिम संस्कार पर भी देने पड़ रहे हैं. आज जो घटना घटी है, वो ममता जी के बौखलाहट की कहानी है. वो शब्द रिपीट करने में भी शर्म आ रही है. चीफ मिनिस्टर को पद की गरिमा नहीं मालूम.
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम हर जगह जाएंगे. मैं अपने कार्यकर्ताओं को सैल्यूट करता हूं. हमारा एक-एक कार्यकर्ता लड़ने को तैयार है. पूरी ताकत और शिद्दत के साथ चुनाव लड़ेंगे. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ममता जी को प्रशासन का आइडिया जीरो है. कभी भी CISF पत्थर मारने वालों को रोकती नहीं है, वो रक्षा करती है. ये स्टेट पुलिस का काम है, और पुलिस को प्रेशर देना ममता का काम है.
बंंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग पर नड्डा ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर फेल है, लेकिन हम प्रजातांत्रिक तरीके से लड़ेंगे. इस घटना के बारे में प्रशासन को जानकारी देना हमारा काम है. करेंगे लेकिन हमें उम्मीद नहीं है प्रशासन से. जनता के बीच हम अपनी आवाज बुलंद करेंगे. नड्डा ने कहा कि CAA पास हो गया है, जैसे ही रूल बन जाएंगे लागू होगा. बंगाल में भी लागू होगा.

.webp?width=60)

