The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • BJP president JP Nadda counters Mamata Banerjee government in west bengal

पश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष ने किसे कहा–तिरपाल चोर

किसानों से एक मुट्ठी चावल दान लिया.

Advertisement
pic
9 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2021, 01:04 PM IST)
Img The Lallantop
पश्चिम बंगाल में रैली के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
इस साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं. भाजपा और तृणमूल कांग्रेस ने दम झोंक रखा है. 9 दिसंबर को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल के बर्दवान पहुंचे. यहां उन्होंने रोड शो भी किया, जिसमें उनके साथ बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे. इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कृषक सुरक्षा अभियान की शुरुआत की. इसके बारे में बोले –
“आज मैंने कृषक सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है. एक मुट्ठी चावल मैंने किसानों से दान लिया है और आगे जाकर गांव में भी मैं उनसे दान लेने वाला हूं. आज से लेकर 24 तारीख़ तक हमारे कार्यकर्ता चालीस हज़ार ग्राम सभाओं में जाकर किसानों से अन्न दान लेंगे.”
नड्डा ने कहा कि इस दान के बदले भाजपा कार्यकर्ता मां दुर्गा की सौगंध खाएंगे कि वे बंगाल के किसानों की लड़ाई लड़ेंगे. नड्डा ने ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा –
“ममता जी बोलती थीं कि हम बंगाल में मां, माटी, मानुष के लिए काम करेंगे. लेकिन वास्तविकता में ममता सरकार ने टोलाबाजी, तुष्टिकरण और तानाशाही के लिए काम किया है.”
नड्डा ने TMC सरकार को भ्रष्ट बताते हुए कहा कि –
“अम्फान की बात करते हैं. यहां का कल्चर कटमनी कल्चर, चावल चोर, तिरपाल चोर, सिंडिकेट,  कोयला का भ्रष्टाचार है, बालू चोर हैं. ये क्या सरकार बना दी है? हम (केंद्र) कोविड में राशन बाटें, ये राशन चोरी करें. और TMC के घर में अनाज का गोदाम मिल जाए. क्या हाल कर दिया है.”
नड्डा ने कहा कि 29 राज्यों में बंगाल का किसान 24वें स्थान पर है. ये काम ममता जी की सरकार ने किया है. बंगाल में पानी की कमी नहीं है, लेकिन यहां कि आधी जमीन असिंचित है. बीजेपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा बंगाल के किसानों को नहीं मिल पाता, इसकी ज़िम्मेदार ममता बनर्जी है.

Advertisement

Advertisement

()