The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • BJP President Amit Shah in Jabalpur says those who raised anti india slogans at JNU should be in jail

अमित शाह ने कहा- JNU के 'ऐसे छात्रों' की जगह जेल है

शाह बोले-राहुल बाबा और केजरीवाल कहते हैं उनको बचा लो. क्यों भई, आपके चचेरे भाई लगते हैं क्या?

Advertisement
pic
12 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 12 जनवरी 2020, 12:18 PM IST)
Img The Lallantop
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में जबलपुर में रैली के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह. उनके साथ मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान. फोटो: PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर बीजेपी जागरुकता अभियान चला रही है. इसके समर्थन में मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीजेपी अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह की रैली हुई. उन्होंने कहा कि CAA में एक भी प्रावधान ऐसा नहीं है, जिससे किसी की नागरिकता जाती हो. उन्होंने कहा कि भारत पर जितना अधिकार मेरा और आपका है, उतना ही अधिकार पाकिस्तान से आए हुए हिंदू, सिख, बौद्ध और ईसाई शरणार्थियों का है. JNU पर अमित शाह ने कहा कि जो देश विरोधी नारे लगाएगा, उसकी जगह जेल की सलाखों के पीछे होगी. उन्होंने कहा,
JNU में कुछ लड़कों ने भारत विरोधी नारे लगाए. उन्होंने नारे लगाए, भारत तेरे टुकड़े हों एक हज़ार, इंशाअल्लाह, इंशाअल्लाह. उनको जेल में डालना चाहिए या नहीं डालना चाहिए? ये राहुल बाबा और केजरीवाल कहते हैं- उनको बचा लो. क्यों भई, आपके चचेरे भाई लगते हैं क्या? जो देश विरोधी नारे लगाएगा उसका स्थान जेल की सलाखों के पीछे होगा और कहीं नहीं होगा.
राम मंदिर पर अमित शाह ने कहा,
कपित सिब्बल, कांग्रेस के वकील, कहते हैं कि राम मंदिर नहीं बनना चाहिए. अरे सिब्बल भाई जितना दम हो रोक लो, चार महीने में आसमान को छूटा हुआ राम मंदिर का निर्माण होने वाला है.
राहुल गांधी और ममता बनर्जी के बहाने CAA पर उन्होंने कहा,
मैं राहुल बाबा और ममता बनर्जी को चुनौती देता हूं कि वे CAA का एक ऐसा प्रावधान बताएं, जिससे किसी की नागरिकता जा रही हो. आज मैं बताने आया हूं कि CAA में कहीं पर भी किसी की नागरिकता छीनने का प्रावधान नहीं है. इसमें नागरिकता देने का प्रावधान है.
अमित शाह ने एक बार फिर CAA पर पीछे ना हटने की बात दोहराई. उन्होंने कहा,
कांग्रेस वालों कान खोलकर सुन लो, जितना विरोध करना है करो, ये सारे लोगों को नागरिकता देकर ही दम लेंगे. भारत पर जितना अधिकार मेरा और आपका है, उतना किस्तान से आए शरणार्थियों का भी है. वे भारत के बेटे-बेटी हैं, वे हमारे भाई हैं. जब देश का बंटवारा हुआ और कांग्रेस पार्टी ने देश का बंटवारा धर्म के आधार पर किया. बंटवारे के समय पूर्वी और पश्चिमी पाकिस्तान से हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई को भारत आना था, मगर उस समय स्थिति सही नहीं होने के कारण वे वहीं रह गए. हमारे देश के सभी नेताओं ने आश्वासन दिया कि आप अभी वहां रह जाइए और आप जब भी कभी भारत आएंगे तो आपका स्वागत किया जाएगा. भारत आपको नागरिकता देगा.
शाह ने कहा,
2 जुलाई 1947 को महात्मा गांधी जी ने कहा कि जिन लोगों को पाकिस्तान से भगाया गया, जो पाकिस्तान में रह गए हैं, उनको पता होना चाहिए कि वे भारत के नागरिक थे. जब भी भारत में आना चाहते हैं भारत उनको नागरिकता देगा. आज सारे कांग्रेसी पूरे देश में CAA का विरोध कर रहे हैं. जो गांधी जी ने कहा था, राहुल बाबा आप गांधी जी की भी नहीं सुनोगे. महात्मा गांधी जी को तो कब का आपने छोड़ दिया है.
पाकिस्तान में ननकाना साहब पर हमले का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा,
पाकिस्तान में ननकाना साहब पर हमला हुआ. वो लोग ग्रंथी की बेटी को उठाकर ले गए. पाकिस्तान में गैर मुस्लिमों के क्या हाल है, ये उसका प्रत्यक्ष उदाहरण है. मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि कांग्रेस कितना ही विरोध कर ले, हम उन्हें नागरिकता देकर रहेंगे.
अमित शाह ने कहा कि CAA पर बीजेपी जन जागरण अभियान इसलिए चला रही है क्योंकि कांग्रेस पार्टी, केजरीवाल, ममता बनर्जी, कम्युनिस्ट ये सभी इकट्ठा होकर देश को गुमराह कर रहे हैं.
पॉलिटिक्स का छोटा रिचार्ज: अरविंद केजरीवाल की AAP ने मनोज तिवारी से क्यों कहा - तुमसे न हो पाएगा?

Advertisement

Advertisement

()