एक पॉलिटिकल अंकिल हैं, जो हर बार आचार संहिता लगते ही बयानों के जरिए फॉरेनमिनिस्टर से लगने लगते हैं, वो हैं बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह. बिहार चुनाव प्रचारके दौरान बोले थे कि बीजेपी अगर चुनाव हारी तो पाकिस्तान में लोग पटाखे फोड़ेंगे.पता नहीं पाकिस्तान में पटाखे फूटे या नहीं. लेकिन बीजेपी बिहार में हार गई. अब असममें चुनाव होने को हैं. बीजेपी ने सर्बानंद सोनोवाल को सीएम उम्मीदवार बनाया है.अमित शाह दबाके प्रचार में लगे हुए हैं. मंगलवार को प्रचार के लिए असम के नलबाड़ीपहुंचे तो फिर इंडिया छोड़ दूजे मुल्क को मिस करने लगे.बोले- नलबाड़ी में बटन ऐसे दबाना कि करंट वहां इटली में लगे.अमित शाह इंडिया के जिस हिस्से में जाते हैं, उधर के पास वाली सरहद से खुन्नसनिकालने लगते हैं. असम गए तो बांग्लादेश घुसपैठ पर मंच से बोले- बीजेपी सरकार आई तोसरहद पार से चिड़िया भी न आ सकेगी. क्योंकि सोनिया-गोगई सरकार ऐसा करने में नाकामसाबित हुई. अमित शाह ने लोगों से अपील कर कहा कि सर्बानंद सोनोवाल को जिताएं.https://twitter.com/ANI_news/status/717249772218757120