The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • BJP MP Ranjeeta Koli sat on Dharna alleging attacked by mining mafia

राजस्थान: 'भू-माफिया ने ट्रक चढ़ाने की कोशिश की, पुलिस ने कुछ नहीं किया', BJP सांसद धरने पर बैठीं

रंजीता कोली राजस्थान के भरतपुर से बीजेपी की सांसद हैं. पार्टी का कहना है कि भू-माफिया ने चौथी बार उनकी जान लेने की कोशिश की है. उधर प्रशासन इस मामले में कार्रवाई की बात कर रहा है.

Advertisement
pic
8 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 8 अगस्त 2022, 07:17 PM IST)
ranjeeta koli
धरने पर बैंठी बीजेपी सांसद रंजीता कोली. (सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

राजस्थान के भरतपुर से बीजेपी सांसद रंजीता कोली ने आरोप लगाया है कि उनकी कार पर खनन माफिया ने हमला किया और उन्हें मारने की कोशिश की. ANI की खबर के मुताबिक कि बीजेपी सांसद ने ये भी आरोप लगाया कि पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही है जिसके खिलाफ वो धरने पर बैठ गईं.

रंजीता कोली ने ये पूरा मामला अपने ट्विटर हैंडल से भी बयान किया है. उन्होंने बताया है,

भरतपुर लोकसभा क्षेत्र में अवैध खनन एवं खनन माफिया इस कदर हावी है कि सूचना मिलने पर जब मैं कामां पहुंची तो रात के अंधेरे में अवैध खनन से जुड़ी 100 से भी अधिक गाड़ियां मुझे मौके पर मिलीं. और मेरे द्वारा रोकने पर आज फिर एक बार मुझ पर जानलेवा हमला किया गया. 

आगे एक और ट्वीट में रंजीता ने बताया,

खनन माफिया द्वारा मुझे और मेरे सहयोगियों को ट्रक से कुचलने की कोशिश की गई. राज्य सरकार और प्रशासन द्वारा खनन माफिया को मिल रही शह इस बात का प्रमाण है की वो एक जन प्रतिनिधि पर भी हमला करने से नहीं हिचकिचाते.

उधर भरतपुर के जिलाधिकारी ने इस मामले में कहा कि वो बीजेपी सांसद के पास गए थे और उन्हें शिकायत दर्ज कराने को कहा है. जिलाधिकारी ने बताया,

रंजीता ने आरोप लगाया कि ओवरलोड ट्रकों से उन पर पथराव किया गया. वो धरने पर बैठ गई थीं. हमने उनसे बात की. उनसे शिकायत दर्ज कराने को कहा और वो मान गई हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें पास की पुलिस चौकियों से तुरंत प्रतिक्रिया नहीं मिली. इस मामले को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है.

वहीं भरतपुर के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर आरएस काविया ने मामले पर कहा,

सांसद ने रात में हमें बताया कि वो दिल्ली से जा रही थीं, जब उन्होंने ओवरलोड ट्रक देखे. उन्होंने ट्रक रोकने की कोशिश की. दो-तीन ट्रक रुक गए जबकि बाकी भाग गए. उन्होंने ये भी कहा कि भागते समय ट्रकों ने उनकी कार पर पथराव किया और उन पर हमला किया.

घटना के बाद बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में अराजकता है. बोले, 

राज्य में खनन माफिया राज कर रहे हैं. उनमें हमारी मौजूदा सांसद रंजीता कोली पर हमला करने की हिम्मत है. उन पर इस तरह का ये पहला नहीं बल्कि चौथा हमला है. 

मेघवाल ने आरोप लगाए कि राजस्थान की कानून व्यवस्था बिगड़ रही है. कहा कि दलितों और महिलाओं के खिलाफ भी अपराध बढ़ रहे हैं.

वीडियो: राजस्थान के अफसर का आदेश वायरल, सरकारी स्कीम के प्रचार का गंदा रास्ता बताया, सस्पेंड

Advertisement

Advertisement

()