The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • BJP MP Pratap Simha Said To Demolish Mysore Bus Stand Two Domes Disappear

BJP सांसद ने बस स्टैंड को मस्जिद बता कही थी तोड़ने की बात, गायब हो गए दो 'गुंबद'

इलाके के BJP विधायक ने कहा था कि बस स्टैंड को किसी धर्म से जोड़ना सही नहीं है.

Advertisement
Mysore Bus Stand
कर्नाटक सांसद ने कहा था कि वो बस स्टैंड को गिरा देंगे. (फोटो: सोशल मीडिया)
pic
मुरारी
27 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 27 नवंबर 2022, 12:00 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कर्नाटक के मैसूर में एक बस स्टॉप (Mysore Bus Stop) पर बनीं दो गुंबद जैसी आकृतियां अचानक से गायब हो गई हैं. ये तब हुआ है, जब कुछ दिन पहले मैसूर से BJP सांसद प्रताप सिम्हा (Pratap Simha) ने इस बस स्टैंड को तोड़ने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि ये बस स्टैंड मस्जिद है. सिम्हा ने कहा था,

Image embed

वहीं गुंबद जैसी दो आकृतियों के गायब हो जाने के बाद सिम्हा ने ट्वीट करते हुए कहा,

Image embed

BJP विधायक ने उठाया था सवाल

इससे पहले नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया था और मामले में स्पष्टीकरण मांगा था. इधर कांग्रेस विधायक तनवीर ने कहा था कि वो किसी भी कीमत पर इन गुंबदों को नहीं टूटने देंगे. इधर इलाके के BJP विधायक एस ए रामदास ने भी सांसद प्रताप सिम्हा पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बने इस बस स्टैंड का किसी भी धर्म से कोई संबंध नहीं है. विधायक ने कहा था कि इस बस स्टैंड का विचार मैसूर प्लेस की संरचना से आया था. उन्होंने कहा था कि इसको किसी धर्म से जोड़ना सही नहीं है.

विधायक के इस बयान के बाद सांसद प्रताप सिम्हा की प्रतिक्रिया भी आई थी. उन्होंने कहा था कि वो अपने फैसले पर अड़े हुए हैं. सिम्हा ने कहा था कि बस स्टैंड को इस तरह से बनाने की वजह जो भी हो, लेकिन मैं इसको तोड़कर ही रहूंगा.

वीडियो- जामा मस्जिद ने लड़कियों की एंट्री बैन का नोटिस लगाया, फिर जो कहा वो हैरान कर देगा!

Advertisement

Advertisement

()