The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • BJP MP Kaushal Kishore elder brother dies due to Covid-19 infection

ऑक्सीजन की किल्लत पर धरने की बात करने वाले BJP सांसद के भाई की कोरोना से मौत

सांसद ने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की मांग की थी.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
मेघना
25 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 25 अप्रैल 2021, 06:40 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
देश में कोरोना महामारी पैर पसारती जा रही है. महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में इसका असर सबसे ज़्यादा है. इसी बीच खबर आई है कि लखनऊ के मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बड़े भाई महावीर प्रसाद की कोरोना से मौत हो गई. कोविड पॉज़िटिव होने के बाद से ही वो लगातार वेंटीलेटर पर थे. कौशल किशोर ने ट्वीट करके बड़े भाई के निधन की जानकारी दी.
''मेरे बड़े भाई श्री महावीर प्रसाद को कोरोना महामारी ने लील लिया.''
कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर ने आज तक से बात करते हुए बताया कि उनके बड़े पापा महावीर प्रसाद सरकारी सेवा से रिटायर हुए थे. उम्र लगभग 85 साल की थी. कोविड पॉज़िटिव होने के बाद महावीर को लखनऊ के केजीएमयू हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. जिसके बाद यहां से रेफर करके उन्हें डालीगंज कोविड अस्पताल में लाया गया था. जहां उन्होंने 24 अप्रैल को दम तोड़ दिया. कौशल किशोर ने 24 अप्रैल को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की अपील की थी. इस ट्वीट के रिप्लाई में उन्होंने प्रधानमंत्री को भी टैग किया था.  इस वीडियो ट्वीट में उन्होंने कहा था,
"लखनऊ में ऑक्सीजन की बड़ी किल्लत है. जो लोग घरों के अंदर क्वारंटीन हैं, आइसोलेट हैं उन्हें अगर ऑक्सीजन समय से मिलती रहेगी तो उनकी जान निश्चित तरीके से बच जाएगी. और अस्पतालों में भी बोझ कम रहेगा. लेकिन ऑक्सीजन रीफिलिंग प्लांट में लोग दिनभर- रातभर लाइन में खड़े रहते हैं, उसके बावजूद तमाम लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है. लोगों की जान जा रही है. ये हमारी, आपकी जिम्मेदारी बनती है कि हम लोगों को ऑक्सीजन मुहैया कराएं. हमारे पास सैकड़ों की संख्या में रोज़ फोन आ रहे हैं. लोग गिड़गिड़ाते हैं कि किसी तरह से ऑक्सीजन दिलवा दीजिए. मेरे सामने मजबूरी आ जाएगी. मजबूरी में मुझे धरने पर बैठना पड़ेगा. ये मैं नहीं चाहता क्योंकि इससे अफरा-तफरी मच जाएगी. इसलिए रीफिलिंग प्लांट में लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध हो ये सुनिश्चित किया जाए." माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है भारी संख्या में करोना से पीड़ित लोग घरों में आइसोलेट है उनको ऑक्सीजन की सख्त जरूरत है ऑक्सीजन गैस रिफलिंग प्लांट पर ऐसे लोगों को ऑक्सीजन मिलने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। pic.twitter.com/oq3kNXe2QX — Kaushal Kishore (@mp_kaushal) April 24, 2021
सुरेश श्रीवास्तव का भी कोरोना के चलते निधन लखनऊ की स्थिति दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है. महावीर प्रसाद से पहले लखनऊ के पश्चिमी क्षेत्र से भाजपा के विधायक सुरेश श्रीवास्तव का भी कोरोना के चलते निधन हो गया. वो सात दिन से वेंटिलेटर पर थे. हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका. 24 अप्रैल को उनका निधन हो गया.

Advertisement

Advertisement

()