BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा-शूद्र को शूद्र कह दो तो बुरा लग जाता है
कहा-क्षत्रियों को अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए, क्योंकि वे देश की रक्षा करते हैं.
Advertisement

साध्वी प्रज्ञा ने ये बयान मध्यप्रदेश के सीहोर में एक कार्यक्रम के दौरान दिया. (फोटो-ANI)
भोपाल से BJP की सांसद प्रज्ञा ठाकुर. उनका एक बयान सुर्खियों में है. उन्होंने मध्य प्रदेश के सीहोर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर शूद्र को शूद्र कह दो तो बुरा लग जाता है. न्यूज़ एजेंसी ANI ने साध्वी प्रज्ञा का वीडियो ट्वीट किया है. इसमें वह कह रही हैं,
ममता बनर्जी पर क्या कहा इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को आगामी विधानसभा चुनाव में हार का एहसास हो गया है. इसलिए वो हताश हैं. उन्होंने कहा कि ममता जान गई हैं कि उनका शासन अब प्रदेश में खत्म हो गया है. प्रज्ञा ठाकुर ने ये भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव जीतेगी और पश्चिम बंगाल में हिंदू राज स्थापित होगा. प्रज्ञा ठाकुर ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ये बातें कही.#WATCH | Kshatriya ko kshatriya keh do, bura nahi lagta. Brahmin ko brahmin keh do, bura nahi laga. Vaishya ko vaishya keh do, bura nahi lagta. Shudra ko shudra keh do, bura lag jata hai. Kaaran kya hai? Kyunki samajh nahi paate: BJP MP Pragya Singh Thakur in Sehore, MP (12.12) pic.twitter.com/CbCctxmACp
— ANI (@ANI) December 12, 2020
साध्वी प्रज्ञा ने किसान आंदोलन पर कहा- BJP सांसद का कहना है कि क्षत्रियों को अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए क्योंकि वे देश की रक्षा करते हैं.उन्होंने कहा कि अगर क्षत्रिय कुल खत्म हो जाएगा तो देश की रक्षा कौन करेगा. इसलिए क्षत्रिय ज्यादा बच्चे पैदा करें और उन्हें सैनिक बनाएं. साध्वी प्रज्ञा ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की बात करते हुए कहा कि जो लोग देश में राष्ट्रघाती गतिविधियां करते हैं, जिनको राष्ट्रघात करने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है, उनके लिए कानून बनना चाहिए.She (Mamata Banerjee) is frustrated because she has realised that her rule is about to end. BJP will win the next Assembly election & there will be Hindu raj in West Bengal: BJP MP Pragya Singh Thakur on the attack on the convoy of party chief JP Nadda (12.12) #MadhyaPradesh pic.twitter.com/17bKNR3tKc
— ANI (@ANI) December 12, 2020

.webp?width=60)

