The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • bjp mp brijbhushan sharan singh questions patanjali ghee quality calls it fake

"रामदेव का नकली घी खाने से बच्चा स्वस्थ होगा? दरवाजे पर गाय-भैंस बांधो"

यूपी से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बयान!

Advertisement
bjp mp patanjali ghee
बीजेपी सांसद ब्रिजभूषण सिंह और रामदेव. (फोटो: सोशल मीडिया)
pic
धीरज मिश्रा
23 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 24 नवंबर 2022, 09:10 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Singh) ने रामदेव के पतंजलि घी (Ramdev Patanjali) की शुद्धता पर सवाल उठाया है. उन्होंने पूछा कि क्या नकली घी खाने से बच्चे स्वस्थ होंगे? सिंह ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा,

Image embed

उन्होंने आगे कहा,

Image embed
Image embed

पतंजलि के घी की गुणवत्ता को लेकर कई बार सवाल उठे हैं. CNBCTV18 की 19 सितंबर, 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक खाद्य सुरक्षा विभाग ने पतंजलि के घी की जांच की थी, जिसमें वह तय मानकों पर फेल हुए थे.

विभाग ने उतराखंड के टिहरी में एक दुकान से पतंजलि के 'शुद्ध देसी घी' का सैंपल इकट्ठा किया था और इसे जांच के लिए भेजा था. इसके रिजल्ट में यह पता चला था कि इस घी में मिलावट है और ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.

हालांकि, रामदेव ने आरोप लगाया था उनकी कंपनी और पतंजलि के देसी घी को बदनाम करने के लिए ये षड्यंत्र रचा गया था.

रामदेव ने सवाल किया था कि ऐसा क्यों होता है कि पतंजलि का घी अन्य देशों में सभी टेस्ट पास कर जाता है और यहां फेल हो जाता है. उन्होंने दावा किया था कि ये घी कई देशों में बेचा जाता है, लेकिन कहीं से भी कोई शिकायत नहीं आई है.

वीडियो: 10वीं पास ने क्लीनिक खोला, बवासीर-भगंदर का ऑपरेशन करने लगा, 3,650 मरीजों का इलाज कर दिया!

Advertisement

Advertisement

()